*ब्रेकिंग न्यूज बांदा-*
बांदा25अप्रैल26*सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या*
*बांदा**पड़ोसी द्वारा की गई सर्राफा व्यवसायी तेज प्रताप सोनी की हत्या
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ लगाया जाम
सूचना पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे
पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल पांच टीमों का किया गठन
पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीमों ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली
घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में कराया गया भर्ती
घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बबेरू कस्बे की है |
**यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट**
[25/04, 10:04] Sunaina Nishad Chhilla Banda: *आज दिनांक 24.04.2026 को जनपद बांदा थाना बबेरू क्षेत्रांतर्गत देर शाम सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति के ऊपर उसके पूर्व परिचित व्यक्ति द्वारा मामूली बातों को लेकर फायर कर दिया गया जिससे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय व अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा मौका मुवायाना किया गया। घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज हेतु सीएचसी बबेरू भेजा गया जहां से डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज बांदा भेजा गया। मेडिकल कॉलेज बांदा में डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मौका मुवायाना करते समय शराब की बोतल व अन्य सामान बरामद किया गया। जिसका परीक्षण फोरेंसिक टीम द्वारा किया जा रहा है। घटना के सफल अनावरण हेतु व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। टीम्स द्वारा अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है। अभियुक्त का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पीड़ित परिवार से तहरीर प्राप्त कर समीचीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। इस सम्बन्ध में वीडियो बाइट पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्री पलाश बंसल।*

More Stories
सुल्तानपुर25 अप्रैल26*युवक की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, पुलिस ने साथी को हिरासत में लिया*
लखनऊ25 अप्रैल26*शिक्षा विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट ने DIOS बाराबंकी को हटाने का दिया आदेश
लखनऊ25 अप्रैल26*गंगा एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा को लेकर निर्देश…