बांदा 8अगस्त 26*नवीन खंड शिक्षा अधिकारी का शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
जसपुरा/बांदा।उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जसपुरा इकाई की ओर से शनिवार को नवीन खंड शिक्षा अधिकारी जसपुरा का भव्य स्वागत किया गया।शिक्षकों ने बुके भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया और कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने,शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण तथा विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल को और सुदृढ़ करने को लेकर सहयोग का भरोसा दिलाया।नवीन खंड शिक्षा अधिकारी ने भी शिक्षकों का आभार जताते हुए विभागीय कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष संतोष वर्मा,ब्लॉक मंत्री विवेक गुप्ता,ब्लॉक संयुक्त मंत्री विनोद सोनकर,ब्लॉक कोषाध्यक्ष रत्नेश बाजपेई, जिला मंत्री राजबीर सिंह के अलावा हीरालाल,विजय शाह,आशुतोष,हर्ष शुक्ला, मोहित सिंह समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*फाजिल्का एंटी फ्रॉड सेल इंचार्ज हरकेश शर्मा रिश्वत लेते गिरफ्तार;
बांदा 8 अगस्त 26*थाना बिसण्डा पुलिस की बहादुरी और त्वरित कार्यवाही से टला बडा हादसा ,
बांदा 8अगस्त 26*में 44 स्वयं सहायता समूहों की 143 महिलाएं तैयार कर रहीं डेढ़ लाख तिरंगे झंडे*