बांदा 6 मई 26* नगर निकाय एवं नगर पंचायतों में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।**
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
**बांदा से**जिलाधिकारी ने वन्दन योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि योजना के अन्दर संचालित कार्यों का सम्बन्धित एई और जेई भ्रमण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश भी दिये। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में नाली, सीसी रोड व अन्य कार्यों को 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। गृह कर निर्धारण एवं वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि कामर्सियल एवं सामान्य गृहकर की अलग-अलग वसूली करते हुए प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा गृहकर वसूली कार्य में तेज गति से कार्य करें तथा लक्ष्य के अनुरूप वसूली की जाए।
सीवेज एवं जल निकासी कार्य की समीक्षा करते हुए वर्षा से पूर्व सभी नालों की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री वैश्विक नवोदय योजना के अन्तर्गत पार्कों का निर्माण एवं अन्य कार्यों को शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। पेयजल व्यवस्था के अन्तर्गत टैंकरों की व्यवस्था कराये जाने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचालित योजनाओं के कार्यों में प्रगति धीमी है, कार्यों में सुधार हेतु मैन पावर को बढाकर कार्य पूर्ण करें अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना की समीक्षा करते हुए कार्यों को तेज गति से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाये जाने एवं रैण्डम चेकिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिशाषी अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रगति लाने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये।
पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत वेण्डरों को ऋण स्वीकृत किये जाने हेतु टीम बनाकर वेण्डरों का सर्वेक्षण कर उनको लोन दिलाने की कार्यवाही करें। जन्म-मृत्यु पंजीकरण के मामलों में समय से कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सिटीजन फीडबैक भी बढाये जाने के सम्बन्ध में अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
बांदा 6मई26* गुम/भटके हुए 03 वर्षीय बच्चे को सूचना के 01 घण्टे के भीतर परिजनों का पता लगाकर सकुशल किया गया सुपुर्द ।*
बांदा6मई 26*स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों से हलाकान उपभोक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन**
बांदा 6मई 26*नदी के किनारे शुरू हुआ कटाव निरोधक कार्य*