August 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 4 अगस्त 26*सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों को लोडर ने रौंदा,एक की मौत,दूसरा गंभीर*

बांदा 4 अगस्त 26*सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों को लोडर ने रौंदा,एक की मौत,दूसरा गंभीर*

बांदा 4 अगस्त 26*सड़क किनारे खड़े दो मजदूरों को लोडर ने रौंदा,एक की मौत,दूसरा गंभीर*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

जसपुरा/बांदा।थाना क्षेत्र के कुम्हारिया डेरा के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार व अनियंत्रित लोडर ने सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहे दो मजदूरों को टक्कर मार दी।हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार,जसपुरा कस्बे की नई बस्ती निवासी 31 वर्षीय प्रदीप पुत्र रामकिशोर अपने साथी सुशील पुत्र कामता प्रसाद के साथ सड़क किनारे खड़े होकर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बांदा की ओर से डाक लेकर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।थाना प्रभारी ऋषि देव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा भिजवाया।वहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया,जबकि गंभीर रूप से घायल सुशील को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।मृतक प्रदीप पांच भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था।वह नागपुर में रहकर मजदूरी करता था और करीब दो माह पहले घर लौटा था।तब से वह गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां भूरी देवी समेत पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे लोडर को सुमेरपुर थाना में पकड़वा लिया है।

Taza Khabar