*ब्रेकिंग न्यूज बांदा-*
बांदा 30 जून 26* तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – चालक ट्रक लेकर फरार*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* तिंदवारी थाना क्षेत्र में थाने से कुछ ही दूरी पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। फतेहपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही तिंदवारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में संपर्क कर शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
थाने के नजदीक हुए इस हादसे से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल उठ रहे हैं।
*मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र का है।*
More Stories
जम्मू कश्मीर 6 अक्टूबर 26*जम्मू-कश्मीर से 150 बांग्लादेशी डिपोर्ट, एयरफोर्स के विमान से बागडोगरा भेजे गए; 7 अक्टूबर को फिर कार्रवाई संभव*
नई दिल्ली 6 अक्टूबर 26*“मैं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के विरोध में हूं” —* अभिषेक मनु सिंघवी
लखनऊ 6 अक्टूबर 26*सीएम योगी नें फैजुल्लागंज से नैमिष तक फैली बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण किया*