March 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 25 मार्च26*में अंदर 16 और अंदर-19 क्रिकेट ट्रायल मैच आयोजित हुआ*

बांदा 25 मार्च26*में अंदर 16 और अंदर-19 क्रिकेट ट्रायल मैच आयोजित हुआ*

बांदा 25 मार्च26*में अंदर 16 और अंदर-19 क्रिकेट ट्रायल मैच आयोजित हुआ*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा*-उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से निर्धारित,सत्र 26/27,में होने वाले अंडर 14,16,19, 23,ओपन, महिला, आयु वर्ग के सभी वर्ग कार्यक्रम निर्धारित कर दिये गये है फतेहपुर जोन के अंतर्गत, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन बाँदा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अंडर 16 का ट्रायल मैच दिनांक 24/3/26 एवं अंडर 19 का ट्रायल मैच दिनांक 25/3/26 को आयोजित किया गया जिसमे टीम रेड के बल्लेबाज गिरीश पटेल 38,आनंद 87 शिवष्ठ 21 रनो के योगदान से टीम रेड नें 191 रनो का लक्ष्य दिया टीम
ग्रीन के बॉलर वैभव यादव,पुष्पेंद्र,सुमित,सचिन राहुल सभी को एक-एक विकेट प्राप्त हुए
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ग्रीन के बल्लेबाज वैभव यादव नें सर्वधिक 11 रन बनाए और टीम ग्रीन 65 रन पर ऑल आउट हो गई टीम के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन आयुष सविता, हर्ष राज, यश श्रीवास्तव बल्लेबाजों का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा सिर्फ वैभव यादव 11 रन सर्वाधिक बना सके पूरी टीम 65 रन पर ऑल आउट हो गई
टीम रेड के गेंदबाज कुशल दो विकेट, मान प्रजापति दो विकेट शिविष्ठ दो विकेट,शाहिद एक विकेट लिए
टीम रेड ने यह मैच 86 रनों से जीत लिया
यह मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम ट्रायल आयोजन सचिव क्रिकेट कोच श्री शिव प्रताप जी के मार्गदर्शन में हुआ
सिलेक्शन मैच का उद्घाटन रेलवे जुडिशियल मजिस्ट्रेट श्री दिव्यकांत सिंह राठौड़ जी श्री ब्रजेन्द्र कुमार जी,क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी,बाँदा।,CO बबेरू श्री सौरभ सिंह जी के द्वारा किया गया!!
ट्रायल चयन समिति में क्रिकेट कोच श्री शिव प्रताप सिंह जी, मनोज मिश्रा जी महेंद्र कछवाह जी रहे है यह जानकारी
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री वासिफ जमा जी ने बताया की अप्रैल के पहले सप्ताह में अंडर 16 क्रिकेट के खिलाड़ियों का कैंप लगाया जायेगा जिससे खिलाड़ियों की फिटनेस स्किल और उसकी मानसिक विकास का ग्रोथ करने एवं सभी प्रकार के स्किल का समावेश होगा और इसके बाद
गर्ल्स बॉयज 23 एवं सीनियर
अंडर 14 बॉयज
अंडर 15 गर्ल्स के ट्रायल अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में आयोजित किए जाएंगे
इस मौके पर डीसीए अध्यक्ष धनंजय करवरिया, उपाध्यक्ष महेंद्र कछवाह, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा, अमूवरल अमीन अन्नू भाई, कमलेश राजपूत
और डीसीए के सभी पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।

Taza Khabar