नैनीताल15जून26*कैंची धाम स्थापना दिवस पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शरबत प्रसाद का वितरण
नैनीताल*आज 15 जून को बाबा नीम करौली महाराज के पावन धाम, कैंची धाम के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए ठंडे व मीठे शरबत के प्रसाद का भव्य वितरण किया गया व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट व मुखानी मंडल अध्यक्ष अजय डंगवाल के साथ पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ इस स्टॉल का संचालन किया। भीषण गर्मी को देखते हुए सड़क से गुजरने वाले श्रद्धालुओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों को रोक-कर बड़े ही आदर के साथ शरबत का प्रसाद पिलाया गया।
बाबा नीम करौली महाराज के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट करते हुए व्यापार मंडल ने इस पुनीत कार्य का आयोजन किया।
उत्साही सहभागिता: संगठन के वरिष्ठ सदस्यों और युवाओं ने मिलकर कतारबद्ध तरीके से गिलासों में शरबत भरकर लोगों तक पहुँचाया।
कैंची धाम मेले और दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने इस सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और बाबा का आशीर्वाद लिया।
बाबा नीम करौली महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन। नर सेवा ही नारायण सेवा है, और इसी संकल्प के साथ अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल हमेशा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।”
शरबत वितरण करने में प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष संतोष नेगी प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु जोशी मयंक पंकज गर्वित पार्थ भूपेंद्र राणा हरीश हर साल जोशी महेश सोनू सत्येंद्र भगवान दास आदि लोगों के द्वारा सेवा की गई

More Stories
रायगड17अगस्त26*अंमली पदार्थांविरोधात जनजागृती अभियान; व्यसनमुक्त समाजासाठी पुढाकार
मथुरा 17 अगस्त 26 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा तहसील गोवर्धन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन*
मथुरा17अगस्त26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को 01 एक अवैध हथियार,01 अवैध चाकू,01 मोटरसाईकिल व चोरी के रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*