*बांदा ब्रेकिंग न्यूज*
*बांदा 13जून 26*तिंदवारी के बेंदा खदान में NGT नियमों की उड़ी धज्जियां, प्रतिबंधित हैवी पोकलैंड से यमुना का सीना छलनी
– जलधारा मोड़कर बनाया अवैध पुल, जलीय जीवों की मौत*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा खदान में अवैध खनन माफिया बेखौफ होकर यमुना नदी का सीना छलनी कर रहे हैं। एनजीटी द्वारा प्रतिबंधित हैवी पोकलैंड मशीनें दिन-रात नदी की तलहटी खोद रही हैं। नियमों को ताक पर रखकर नदी की जलधारा मोड़कर आवागमन के लिए अवैध पुल तक बना दिया गया है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक यह पूरा अवैध खनन अशोक और बबलू के इशारे पर चल रहा है। हैवी मशीनों से अंधाधुंध खनन के चलते नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से बरसात में बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।
लगातार मशीनों के चलने और जलधारा बदलने से यमुना में रहने वाले कछुए, मछलियां और अन्य जलीय जीवों की मौत हो रही है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के खनन से नदी का इकोसिस्टम पूरी तरह तबाह हो रहा है, जो एनजीटी के नियमों का खुला उल्लंघन है।
हैरानी की बात है कि दिनदहाड़े चल रहे इस अवैध खनन पर खनिज विभाग और पुलिस-प्रशासन मौन है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मिलीभगत के चलते कार्रवाई नहीं हो रही। लोगों ने डीएम और एनजीटी से तत्काल हस्तक्षेप कर खनन बंद कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एनजीटी के नियमानुसार नदी की जलधारा में मशीनों से खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
इसके बावजूद बेंदा खदान में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 अक्टूबर26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो दिन में 211 वारंट का निष्पादन
मथुरा / लखनऊ 4 अक्टूबर 26*अस्पताल में बेड नहीं तो मरीज को इलाज से वंचित नहीं किया जाएगा?
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें