पूर्णिया बिहार 13 जून 26* रूपवाणी में ‘सिनेमा फॉरएवर’ मरते थिएटरों में नई जान
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से
नमस्कार, आप देख रहे हैं यूपीआजतक और अब देखते हैं पूर्णिया से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां तकनीक के इस OTT वाले दौर में जब सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों का दम टूट रहा था, तब पूर्णिया के ऐतिहासिक *रूपवाणी सिनेमा* ने साबित कर दिया कि ‘द शो मस्ट गो ऑन’ ,
रूपवाणी सिनेमा का बाहरी शॉट + किताब लोकार्पण की झलक + भीड़
पूर्णिया के रूपवाणी सिनेमा में आज एक वैचारिक उत्सव का माहौल था। मौका था प्रख्यात फिल्म विश्लेषक और रूपवाणी के संचालक *विशेक चौहान* की किताब *’सिनेमा फॉरएवर’* के भव्य लोकार्पण का।
इस समारोह के मुख्य अतिथि थे *कसबा के विधायक नितेश कुमार सिंह*, जो कार्यक्रम में शुरू से अंत तक मौजूद रहे,
विधायक नितेश कुमार ने कहा कि
_जब दुनिया सिंगल स्क्रीन का डेथ वारंट लिख रही थी, तब विशेक जी ने रूपवाणी को बचाया ही नहीं, महानगरों के स्तर का बनाया, रूपवाणी सिर्फ सिनेमाघर नहीं, ये सीमांचल की सांस्कृतिक आत्मा है,_
लेखक विशेक चौहान ने कहा कि सिनेमा महज व्यापार नहीं, एक सामाजिक रस्म है। उन्होंने लॉकडाउन का वो दौर भी याद किया जब घाटे में इस थिएटर को मैरिज हॉल बनाने की नौबत आ गई थी, लेकिन सिनेमा का जुनून जीत गया।
विशेक चौहान, लेखक ने कहा कि
_सिनेमा था, सिनेमा है और सिनेमा रहेगा, ये अमीर-गरीब, जाति-धर्म तोड़कर सबको एक साथ हंसाता-रुलाता है, ये हमारे सामूहिक ताने-बाने को जिंदा रखता है,
टॉक शो का संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार *राजेश रंजन* ने नीतिगत सवाल उठाए, उन्होंने पैरामाउंट डिक्री’ का हवाला देकर बताया कैसे सरकारी नीतियों ने सैकड़ों थिएटर बंद कराए। साथ ही ‘गदर-2’ और ‘पठान’ का जिक्र कर कहा कि अब फिल्मों की किस्मत जनता-जनार्दन तय करती है, न कि कुछ बुद्धिजीवी,
*ग्राफिक प्लेट: सिनेमा का मनोविज्ञान* बड़ी स्क्रीन डोपामाइन रिलीज बंद हॉल साझा भावनात्मक गूंज- रील के दौर में थिएटर अकेलेपन का इलाज,
OTT और मल्टीप्लेक्स के इस दौर में रूपवाणी ने दिखा दिया कि अगर जुनून हो तो सिंगल स्क्रीन न सिर्फ बच सकते हैं, बल्कि वो वैल्यू थिएटर बनकर आम आदमी के मनोरंजन का सबसे बड़ा ठिकाना भी बन सकते हैं। पूर्णिया से… कैमरा पर्सन के साथ मैं
कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह पूरे कार्यक्रम में रहे मौजूद
मरता सिंगल स्क्रीन जिंदा हुई ,

More Stories
कोलकाता13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कोलकाता की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुल्तानपुर13जून26*थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि की अध्यक्षता में चल रहा हलियापुर थाना प्रांगण में थाना समाधान दिवस!*
बांदा13 जून 26* ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान ने पुलिस व प्रशासन के सहयोग से बच्चों को कराया बाल मजदूरी से मुक्त*