*BREAKING NEWS BANDA*
–
बांदा 1जूलाई 26*के तुलसी होटल पीली कोठी में तेज रफ्तार बोलेरो का कहर, महिला शिक्षक घायल, दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसी गाड़ी*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*-उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने जमकर उत्पात मचाया। पीली कोठी स्थित तुलसीलाज क्षेत्र में बोलेरो ने पहले एक रिक्शे को टक्कर मार दी, जिससे स्कूल जा रही एक महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं।
इसके बाद अनियंत्रित वाहन आगे बढ़ता हुआ तुलसीलाज के नीचे स्थित एक दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसा।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो से शराब की बोतल भी बरामद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर चौकी में बैठा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना में दुकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
More Stories
कानपुर देहात6अक्टूबर26*08 से 11 अक्टूबर तक कानपुर देहात में आयोजित होगी प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता*
मुजफ्फरनगर 6 अक्टूबर 26*शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रक की टक्कर से भीम आर्मी कार्यकर्ता शुभम बावरा की मौत,,
वाराणसी 6 अक्टूबर 26*जनता के सहयोग से बड़ागांव पुलिस ने छिनैती करने वाले एक शातिर बदमाश को पकड़ा,