बाँदा5अक्टूबर25*डीएम ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
चित्रकूट धाम से मंडल ब्यूरो मदन गुप्ता यूपीआजतक
*बांदा* -जिलाधिकारी जे0रीभा ने कलेक्ट्रेट से दिनांक 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दिनांक 11 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दस्तक अभियान के संबंध में जन जागरूकता हेतु आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की रैली का फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कियाl
उन्होंने इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिलाईl जनजागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से होते हुए जिला अस्पताल तक आयोजित की गई l
जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह अभियान एक माह तक संचालित होगा, जिसमें आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती घर-घर जाकर बुखार एवं अन्य बीमार व्यक्तियों के जानकारी लेंगे और उनकी सूची तैयार करेंगे ,इसके साथ ही सभी ब्लॉकों में तथा नगर पालिका में स्वच्छता के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है जिससे नाली ,नालियों की सफाई एवं फॉगिंग का कार्य तथा एंटी लारवा आदि का छिड़काव ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में किया जाएगा िया जाएगा तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संचारी रोग नियंत्रण के लिए की जाएगीl
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित जिला मलेरिया अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेl

More Stories
बांदा 9 अगस्त 26*निर्धारित एरिया को लेकर किन्नरों के दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का आरोप*
मथुरा 9 अगस्त26 सरकारी विद्युत खम्भो से तार चोरी करने वाले पांच अभियुक्तगण को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार*
मथुरा 9 अगस्त 26 गैर कानूनी गतिविधि और कोई भी नई परंपरा शुरू करने पर पूरी तरह से रोक (माननीय उच्चतम न्यायालय)*