कानपुर नगर5अक्टूबर25*राष्ट्रीय शर्करा संस्थान 7 अक्टूबर को मनाएगा 90वां स्थापना दिवस
केंद्रीय मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी होंगे मुख्य अतिथि, कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां भी होंगी शामिल
कानपुर नगर से शैलेन्द्र सिंह यादव की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर*भारत की शुगर टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की रीढ़ माने जाने वाला राष्ट्रीय शर्करा संस्थान(NSI), कानपुर आगामी 7 अक्टूबर 2025को अपना 90वां स्थापना दिवस एक ऐतिहासिक समारोह के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार के माननीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
प्रमुख अतिथि गण: श्री देवेंद्र सिंह “भोले”, क्षेत्रीय सांसद, श्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, गन्ना मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्री संजीव चोपड़ा, सचिव, भारत सरकार, श्री अश्वनी श्रीवास्तव संयुक्त सचिव ( शुगर , DSVO, Movement) DFPD , श्री रवि शनाकार संयुक्त सचिव ( PD, BP, NFSA and S& R) DFPD राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की नींव 1920 के दशक में स्थापित इंपीरियल इंस्टीट्यूट ऑफ शुगर टेक्नोलॉजी से जुड़ी है। इसकी औपचारिक स्थापना अक्टूबर 1936 में कानपुर में हुई थी। वर्ष1963 में यह वर्तमान कल्याणपुर परिसर में स्थानांतरित हुआ। आज NSI केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपनी शैक्षणिक एवं अनुसंधान उत्कृष्टता के लिए विख्यात है।
इसके पूर्व छात्र (Alumni) थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरीशस, केन्या, युगांडा, ब्राज़ील, फिज़ी सहित कई देशों में शीर्ष पदों पर कार्यरत हैं, जो भारत की तकनीकी क्षमता का परचम लहरा रहे हैं।समारोह में देशभर से आए प्रगतिशील किसानों और संस्थान के विकास में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान संस्थान की ओर से उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक होगा। 90वां स्थापना दिवस केवल अतीत की उपलब्धियों का स्मरण ही नहीं है, बल्कि आने वाले समय में अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और उद्योग-शैक्षणिक सहयोग के नए संकल्प का भी अवसर होगा।
जारीकर्ता:
मिहिर मंडल
सहायक प्रोफेसर (शुगर टेक्नोलॉजी)
6394373540

More Stories
रायबरेली24अप्रैल26**डीएम व एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से की मुलाकात*
लखनऊ24अप्रैल26*ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा का बड़ा फैसला: कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत*
अयोध्या24अप्रैल26*सशक्त नारी मिशन फेज पांचवे चरण के तहत चौकी प्रांगण पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन*