बाँदा26अगस्त25*प्राथमिक विद्यालय मे बच्चों ने आपस में किया झगड़ा – एक बच्ची की हुई मौत पुलिस जांच मे जुटी
बबेरू/बांदा। बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेंढा सानी गांव निवासी गोमती पुत्री देवी चरण वर्मा उम्र करीब 12 वर्ष यह कक्षा 5 की छात्रा थी, जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी। मंगलवार को सुबह विद्यालय में पढ़ने के लिए गई हुई थी, तभी क्लास में पढ़ने वाले आशीष नाम के छात्र से गोमती का झगड़ा हो गया। जिससे गोमती का गला दबा दिया,जिससे गोमती बेहोश हो गई। झगड़ा के समय बताया जा रहा है की विद्यालय के अध्यापक दूसरे जगह में बैठकर मोबाइल चला रहे थे। जैसे ही अन्य छात्र-छात्राओं ने बेहोश हालत में देखा तुरंत अध्यापकों के द्वारा परिजनों को सूचना दी गई और तुरंत गोमती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन लेकर पहुंचे ,जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना को देखते हुए कमासिन थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। वही
More Stories
बांदा 2 नवम्बर 26*ओमप्रकाश राजभर का बड़ा सियासी हमला, अखिलेश यादव से पूछा PDA का मतलब!
बांदा 2 नवंबर 26*जमालपुर में सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई रोक की गुहार*
बांदा 2 नवंबर26*थाना चिल्ला पुलिस द्वारा मंदिरों के घंटे चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 12 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार ।