बाँदा24जुलाई2023*ग्लोबल गर्ल आइकन बन रहीं किशोरियां शिक्षा व माहवारी के प्रति किया जा रहा जागरूक
मिलान फाउंडेशन द्वारा जनपद में चल रहा।
बांदा से मदन गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
बांदा से***लखनऊ की संस्था मिलान फाउंडेशन द्वारा जनपद में ग्लोबल गर्ल आइकन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, जेंडर और हिंसा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
शुक्रवार को खाईपार स्थित एक निजी आवास में बैठक हुई। मुख्य अतिथि शबीना मुमताज ने कहा कि वनांगना संस्था ने बांदा जिले की वंचित समुदाय की 7 किशोरियों को मिलान फाउंडेशन लखनऊ के ग्लोबल गर्ल आइकन कार्यक्रम से जोड़ा गया था। आज यह लड़कियां अपने नेतृत्व में इस कार्यक्रम को आगे ले जा रहीं हैं। गर्ल आइकन शिफा खातून ने कहा कि ग्लोबल गर्ल प्रोजेक्ट उन लड़कियों को एकजुट कर रहा है जो वैश्विक बहुमत के भीतर वंचित समुदाय से हैं।
यह उनके नेतृव कौशल को बढ़ाने में उन्हें समर्थन करते हैं। यहां किशोरी अपनी आवाज़ सक्षम रूप से रख सकती हैं। जिससे समाज में बदलाव लाया जा सके। मौके पर वनांगना की फरहा खातून, हबीबा, इकरा, जेबा, गजाला, प्रिया, सुहाना सहित किशोरियां मौजूद रहीं।
इसी तरह खानकाह इंटर कॉलेज सभागार में गर्ल आइकन इल्मा और शफक ने नाटक के माध्यम से किशोरियों और उनके साथ आए अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि एक लड़की के शिक्षित होने से तीन पीढ़ियां शिक्षित होते हैं। पढ़ाई सिर्फ नौकरी के लिए नहीं बल्कि अपने जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए भी जरूरी है। किशोरियों को माहवारी के विषय में भी जानकारी दी गई।
इस मौके पर कॉलेज के शिक्षक मोहम्मद बाकर, अमन यादव, अखिलेश कुमार, लालचंद अकेला, गुफ्तगू मंच की उमा वाल्मीकि मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ24मई26*क्षेत्रीय व्यापारी सम्मेलन” एवं ” सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम” आयोजित हुआ।
हरिद्वार24मई26*भाकियू नैन ने किसान साथी रवि आजाद के समर्थन में भरी हुंकार,
कानपुर नगर24मई26*पनकी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तेल चोरी रैकेट का भंडाफोड़,