बाँदा 5दिसम्बर 25*इनामी दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों का जमावड़ा दांव पेंच दिखाकर लूटी वाहवाही
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा 5 नवंबर क्षेत्र पंचायत के कस्बा बेर्राव के खेल मैदान में विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुरुष पहलवानों का जमावड़ा रहा सभी ने अपने-अपने दांव पेंच दिखाकर जीत हासिल कर वाहवाही लूटी प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सपा०विधायक विशम्बर सिंह यादव एवं विशिष्ट अतिथि किरण यादव, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव के साथ अखाड़े में बजरंगबली की पूजा कर फीता काटने के उपरांत दंगल शुभारंभ की घोषणा आयोजक राम प्रताप यादव पूर्व प्रधान राम मूरत यादव के साथ की।
दंगल प्रतियोगिता में अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करने बुंदेलखंड सहित रायबरेली मैनपुरी हरियाणा पंजाब राजस्थान कानपुर प्रयागराज वाराणसी कौशांबी हाथरस से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों का जमघट लगा दंगल समिति द्वारा विजयी पहलवानों को आकर्षक प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। दंगल की पहली कुश्ती जोमी यादव सैफई और संतोष पहलवान राजस्थान का हाथ मिलाकर मुख्य अतिथि ने कुश्ती प्रारंभ कराई जिसमें जोमी सैफई ने राजस्थान के संतोष पहलवान को चारों खाने चित कर दिया। कौशांबी के संतोष पहलवान ने संजय फतेहगढ़ को अपने कुशलदांव पेंच से चित कर दिया। महिला पहलवान पूनम इटावा ने पुरुष पहलवान राजू जालौन को कड़े मुकाबले में पटक कर जीत दर्ज की।बादल रायबरेली और बुधराज मरका के बीच कडा संघर्ष देखने को मिला। वहीं महिला पहलवान सौम्या झांसी को नेहा दिल्ली ने पछाड़ा संतोषी कानपुर ने आकांक्षा दिल्ली को पराजित किया पुनः पूनम इटावा ने मुस्कान कानपुर से जीत हासिल की इसी क्रम में महिला पहलवान खुशी कानपुर ने सरिता राजस्थान को कड़े संघर्ष में हराकर जीत दर्ज की ।वही नकाब पहलवान ने हनुमानगढ़ी के पहलवान को हराया धर्मवीर मथुरा ने साजन झींझक को पटका मोहन हाथरस को चीता पहलवान ने कड़े संघर्ष में पराजित किया ।क्षेत्रीय पहलवान रिंकू अरमार ने साजन झींझक को हराया लक्ष्मण दास अयोध्या धाम ने कालू पहलवान नागालैंड को कलाजंग दांव लगाकर चित्त कर दिया ।दंगल प्रतियोगिता में आए जोमी पहलवान इटावा ने नवयुवकों को नशा खोरी छोड़कर शरीर बनाकर पहलवान बनने का आवाहन किया। तो बबेरू विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि दंगल बुंदेलखंड की शान है नाग पंचमी के शुभ मुहूर्त से दंगल प्रतियोगिता का आयोजन बुंदेलखंड में प्रारंभ हो जाता है क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए नवयुवक बालक बालिकाएं कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने से देश और क्षेत्र का नाम रोशन होता है यह बड़े गौरव की बात है मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। दंगल आयोजक राम प्रताप यादव ने कहा कि कई वर्षों से लगातार पूर्वजों की देन पर दंगल का आयोजन सभी के सहयोग से किया जा रहा है दंगल प्रतियोगिता में सभाजीत सिंह प्रीतम यादव ज्ञान सिंह यादव भी मंच पर आसीन रहे।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*