अयोध्या 5दिसम्बर 25*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[05/12, 2:43 pm] Shobhit Shukla Barabanki: *अयोध्या : भारतीय क्रिकेटर उमेश यादव आज अयोध्या पहुंचे।*
रामलला के दर्शन-पूजन कर लिया आशीर्वाद।
मंदिर शिखर पर ध्वजा स्थापना के बाद यह उनका पहला दौरा रहा।
उमेश ने कहा— रामलला के दर्शन करना सौभाग्य की बात है।
उन्होंने लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण और तेजी से हो रहे विकास की सराहना की।
मंदिर परिसर की अनुशासित और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।
[05/12, 2:45 pm] Shobhit Shukla Barabanki: *अयोध्या। रौनाही टोल प्लाजा पर सेल टैक्स विभाग की घोर लापरवाही उजागर,* यातायात नियमों के पालन पर खुद नहीं चेत रहा विभाग,टोल प्लाजा के पांच सौ मीटर के दायरे दोनों तरफ चेकिंग लगाना है नियमों का उल्लंघन।सड़क पर बड़े वाहन सहित छोटे वाहनों को लाइनों में लगाकर होती है चेकिंग।दुर्घटना का हो रहा इंतजार।आखिरकार टोल प्लाजा को क्यों बनाया गया है चेकिंग प्वाइंट।सड़क पर लग जाती है लंबी लाइन।स्थानीय लोग में भी गुस्सा।टोल प्लाजा मैनेजर ऋषभ मिश्रा का बयान मेरा कहना नहीं मानता आर टी ओ,सेल टैक्स,परिवहन विभाग।आज होगी शिकायत।
[05/12, 2:46 pm] Shobhit Shukla Barabanki: *अयोध्या। हनुमानगढी के नागा साधु स्वामी महेश योगी पर जानलेवा हमले की साजिश*,हनुमानगढ़ी अयोध्या में रात्रि मे समय लगभग 2:45 बजे महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी को मारने की साजिश से उनके कमरे की पीछे की खिड़की काटकर कुछ षड्यंत्रकारी लोगों द्वारा आग लगा दी गई।… आग की लपटो व और धुएं से ज़ब महेश योगी की निद्रा खुली तो उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की व साथ ही तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही हैl
[05/12, 2:47 pm] Shobhit Shukla Barabanki: *अयोध्या। राम मंदिर पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग हुई पूरी। 500 वर्षों के संघर्ष को दर्शाने वाली है फ़िल्म*।राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा इस फिल्म का निर्माण कराया जा रहा।जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम की शूटिंग भी शामिल।फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य जनवरी 2026 से शुरू होगा, और यह प्रक्रिया लगभग 5-6 महीने में पूरा होगा। फिल्म का प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में करने की योजना है।इस फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक एकनाथ सतपुरकर हैं।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*