March 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा 26दिसम्बर 25*आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।

बाँदा 26दिसम्बर 25*आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।

बाँदा 26दिसम्बर 25*आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाॅदा की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई।

यूपी आज तक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

**बांदा से**आयुक्त ने अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में पानी की उपलब्धता कराने के सम्बन्ध में क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा को पानी की समस्या हेतु तैयार किये गये आगणन रू0 258 लाख को संशोधित कर शीघ्र स्वीकृत कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में अतिरिक्त प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य दो माह के अन्दर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के निर्देश यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबन्धक को दिये। औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में स्वतंत्र विद्युत फीडर से विद्युत आपूर्ति किये जाने का कार्य 15 जनवरी, 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिये।
राष्ट्रीय राजमार्ग कबरई से महोबा एवं कबरई से बाॅदा की सड़क में बडे-बडे गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराये जाने हेतु परियोजना निदेशक एनएचएआई छतरपुर को निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि रोड की मरम्मत का कार्य गुणवत्तापूर्ण कराया जाए, इसकी जांच भी करायी जायेगी। उन्होंने शीघ्र राजमार्ग की टूटी लाइटों को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ में रिक्त पडी भूमि पर काॅम्पलेक्स/माॅल सृजित करने के सम्बन्ध में यूपीसीडा कार्यालय से शीघ्र अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्राम पिपरहरी तहसील बाॅदा में पुलिया निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो गया है, जिसे आरईएस को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने मूे0गुड लाइफ मार्केटिंग मऊ की वेयरहाउस निर्माण हेतु भूमि चिन्हित किये जाने के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी मऊ को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिये। उन्होंने नन्दराज हास्पिटल हेतु फाॅयर की एनओसी शीघ्र प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने निवेष मित्र पोर्टल प्रकरणों में लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में उद्यमियों द्वारा लोक निर्माण विभाग के द्वारा गवई नाले का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराये जाने तथा औद्योगिक अस्थान सिविल लाइन में नाला निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच कराये जाने का अनुरोध किया। उद्यमियों द्वारा संकट मोचन विद्युत सब स्टेशन से भूरागढ औद्योगिक क्षेत्र को जोडने हेतु मांग की गयी तथा आउटर रिंग रोड के कार्य को पूर्ण कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी जे0 रीभा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, संयुक्त आयुक्त उद्योग, उद्यमी संतोष गुप्ता, श्री राज कुमार राज, अशोक गुप्ता, मनोज जैन, मनोज शिवहरे सहित अन्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

Taza Khabar