May 29, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बहराइच28दिसम्बर23*बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस

बहराइच28दिसम्बर23*बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस

बहराइच28दिसम्बर23*बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस

रुपईडीहा बहराइच।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस विधानसभा नानपारा के बाबागंज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस पार्टी नानपारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर ए एम सिद्दीकी की अगवाई में बाबागंज में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेसी इकट्ठा हुए। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी बद्री सिंह ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी नानपारा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉक्टर ए एम सिद्दीकी ने कहा कि भारत को अंग्रेजों के गुलामी से आजाद कराने में कांग्रेस पार्टी ने बहुत आहुति दी है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को देश को आजाद कराने में एक संगठन की जरूरत महसूस हुई तो इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने सन 1885 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना की और इसी के नेतृत्व में देश के आजादी की लड़ाई हमारे महापुरूषों ने लड़ी और बहुत कुर्बानियां देने के बाद हमारा देश आजाद हुआ। तब से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी देश को बचाने के लिए अपनी जानो की कुर्बानी बराबर देती रही है।उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि भाजपा के महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से छुटकारा पाने के लिए राहुल जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग एकजुट हो जाएं। हिंदू मुस्लिम के भेदभाव को खत्म करके एक मंच पर आकर देश की आजादी और संविधान को बचाने का वक्त आ गया है। आपस में प्रेम से रहे और देश की आजादी को और संविधान को बचाने का काम हम ही लोगों को करना है। कार्यक्रम को बहुत से कांग्रेसियों ने संबोधित किया इस अवसर पर पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष बाबू खान, भावेश पाठक, प्रधान नसीम, जुगनू खान,प्रसाद इरशाद अहमद, उत्सव शर्मा, संदीप यादव, मेवा लाल, नगर अध्यक्ष रूपईडीहा इम्तियाज अहमद, रईस अहमद सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

ब्यूरो रिपोर्ट,, राम निवास चंचल
युपी आज तक न्यूज़ बहराइच

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.