June 29, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बहराइच23सितम्बर*डीएम ने किया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

बहराइच23सितम्बर*डीएम ने किया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

बहराइच23सितम्बर*डीएम ने किया मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

बहराइच 23 सितम्बर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने नीति आयोग के अनटाइड फण्ड से कार्यदायी संस्था उ. प्र. सहकारी विधायन एवं शीतगृह संघ लि. पैक्सफेड द्वारा विकास खण्ड तजवापुर के ग्राम गजपतिपुर में निर्मित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र व नगर संसाधन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिला सुनीता, रागिनी व बीना की गोदभराई तथा रामू व मोहित का अन्नप्रासन्न कराया। इसके अलावा आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को फल व बिस्कुट वितरण के साथ-साथ बच्चों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से सब्जियों व खाद्य सामग्री के नाम, सब्जियों व खाद्य सामग्री में पाये जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों को आवश्यक सीख भी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को भी सलाह दी कि नियमित रूप से आयरन की गोली का सेवन करने व टीकाकरण कराते रहे। जिलाधिकारी ने बाउण्ड्रीवाल व नगर संसाधन केन्द्र की रंगाई, पोताई कराने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी तेजवापुर अनुज व सहायक अभियन्ता पैक्सफेड चन्द्र प्रकाश त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
डिफाल्टर सन्दर्भों का निस्तारण न करने पर दण्डित होंगे अधिकारी :डीएम
चित्र संख्या 05 व 06 तथा फोटो कैपशन।
बहराइच 23 सितम्बर। आईजीआरएस सन्दर्भों की समीक्षा हेतु बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक ढंग से किया जाय।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि समाज कल्याण विभाग के सर्वाधिक 14, जल निगम के 13, लो.नि.वि. (प्रा.ख.)े 11, एम.ओ.आई.सी. तेजवापुर के 10, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के 09, जिला पंचायत राज विभाग के 07, खाद्य एवं रसद विभाग, बेसिक शिक्षा व सहा.वि.अधि.(पं.) पयागपुर के 06-06, बी.डी.ओ. रिसिया व नवाबगंज, सिंचाई जल संसाधन तथा प्राचार्य मेडिकल कालेज के स्तर पर 05-05 कुल 102 सन्दर्भ डिफाल्टर श्रेणी के पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी जताते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल शिकायतों का निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने सभी अधिकारियों को सचेत किया कि निस्तारण न होने की दशा में प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान करने की कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि आई.जी.आर.एस. सन्दर्भों के निस्तारण की प्रतिदिन समीक्षा भी करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, जिला विकास राजेश कुमार मिश्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
ऋण पत्रावलियों का समय निस्तारण सुनिश्चित करें बैंक : जिलाधिकारी
चित्र संख्या 07 से 08 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 23 सितम्बर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को देर शाम आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि आकांक्षात्मक जनपद होने के नाते सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग, कृषि एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं के लिए बैंकों हेतु निर्धारित लक्ष्य को समयान्तर्गत शत-प्रतिशत पूर्ति कराना सुनिश्चित करें ताकि जिले में उद्योगों की स्थापना से लोगों के लिए रोज़गार के अवसर पैदा हो सकें।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोज़गार योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.), प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोज़गार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित रोज़गारपरक योजनपाओं से सम्बन्धित बैंकों को प्रेषित किये गये ऋण आवेदन-पत्रों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि बैंकों के राज्य समन्वयकों को यथास्थिति से अवगत कराते हुए फिसड्डी जिला समन्वयकों का वेतन बाधित करने की संस्तुति की जाय।
जिलाधिकारी ने रिज़र्व बैंक के प्रतिनिधि एस.एस. दुगताल को भी निर्देश दिया कि इस सम्बन्ध में वे भी अपने स्तर से अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित करायें। ओ.डी.ओ.पी. योजना की समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक न पाये जाने तथा अधिकारी की अनुपस्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने अग्रिम आदेशों जी.एम.डी.आई.सी. का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान डीएम ने लीड बैंक प्रबन्धक को निर्देश दिया विभिन्न बैंक देयों की वसूली के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी के साथ अलग से बैठक करें ताकि बैंक देयों की प्रभावी वसूली करायी जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, लीड बैंक प्रबन्धक अमित गौरव, डी.डी.एम. नाबार्ड एम.पी. बर्नवाल, उपयुक्त एन.आर.एल.एम. संजय सिंह सहित अन्य अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
मक्का कृषकों के पंजीकरण का सत्यापन समय से कराये : डीएम
खाद्य विभाग के पोर्टल पर मक्का कृषकों को करना होगा पंजीकरण
एडीएम होंगे प्रभारी अधिकारी मक्का खरीद
बहराइच 23 सितम्बर। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत मक्का खरीद हेतु जारी समय सारिणी के अनुसार मक्का खरीद योजना के क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण, अनुश्रवण एवं संचालन हेतु जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा अपर जिलाधिकारी मनोज को प्रभारी अधिकारी मक्का खरीद नामित किया गया है। श्री मनोज के कार्यालय व आवास का दूरभाष नम्बर क्रमशः 05252-232063 व 232419 तथा सी.यू.जी. मोबाइल नम्बर 9454417606 है।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत मक्का पंजीयन का कार्य प्रारम्भ है। डॉ. चन्द्र ने मक्का कृषकों से अपील की है कि कृषक द्वारा स्वयं/जन सूचना केन्द्र/इण्टरनेट कैफे के द्वारा खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर पंजीयन कराया जा सकता है। डॉ. चन्द्र ने बताया कि पंजीयन में किसानों द्वारा खाता नम्बर अंकित खतौनी/पहचान प्रमाण पत्र आधार कार्ड एवं खसरा के आधार पर कृषक द्वारा जमीन में अपना हिस्सा तथा उसमें बोये गये मक्का की घोषणा की जायेगी।
जनपद में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत मक्का खरीद हेतु समय-सारिणी के अनुसार कृषकों के पंजीकरण का सत्यापन कराये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मक्का खरीद हेतु निर्धारित समय सारिणी के अन्तर्गत तहसीलों में किसानों का सत्यापन राजस्व माड्यूल पर (कृषक की भूमि एवं मक्का के बोये गये रकबे का सत्यापन) कराना सुनिश्चित करें।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
हरियाली रिसार्ट में 24 सितम्बर को आयोजित होगा वाणिज्य उत्सव/ओडीओपी प्रदर्शनी
बहराइच 23 सितम्बर। आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य सम्पूर्ण देश में मनाये जा रहे ‘‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’’ अन्तर्गत 24 सितम्बर 2021 को अपरान्ह 12ः30 बजे से हरियाली रिसार्ट, लखनऊ रोड बहराइच में जनपद स्तरीय एक्सपोर्ट्स ‘‘वाणिज्य सप्ताह 2021’’ अन्तर्गत वाणिज्य उत्सव/ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग महेश कुमार शर्मा ने जनपद के समस्त उद्यमियों/व्यापारियों/निर्यातकों से वाणिज्य उत्सव/ओडीओपी प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने की अपील की है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक 28 सितम्बर को
बहराइच 23 सितम्बर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 28 सितम्बर 2021 को अपरान्ह 04ः30 बजे से जिला स्तरीय पोषण समिति व कुपोषण मुक्त गांवों की प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गयी है। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक सूचनाओं के साथ ससमय बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
सहकारिता मंत्री का आगमन 25 सितम्बर को
बहराइच 23 सितम्बर। प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा अपने प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 25 सितम्बर 2021 को अपरान्ह 02ः00 बजे कैसरगंज पहुॅचकर पं दीनदयाल जी के जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित गरीब कल्याण मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। तदोपरान्त श्री वर्मा अपरान्ह 03ः10 बजे निरीक्षण भवन लो.नि.वि. बहराइच पहुंचकर सुविधानुसार स्थानीय भ्रमण अवस्थान एवं रात्रि विश्राम करेगें। मा. मंत्री श्री वर्मा 26 सितम्बर 2021 को पूर्वान्ह 04ः30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी वीआईपी/नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह ने दी है।
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

About The Author

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.