बहराइच07अप्रैल*सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा, दो हत्थे चढ़े
घटना में प्रयुक्त चाकू व बाइक बरामद प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी महिला
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का एक सप्ताह के अंदर खुलासा कर दिया। अज्ञात शव की शिनाख्त कर दो हत्यारो को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त आला कत्ल चाकू एवं मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
बीते 29 मार्च को तीरथराम पुत्र बृजलाल निवासी जियागांव थाना रुपईडीहा द्वारा थाना रुपईडीहा पर सूचना दिया गया कि सरयू मुख्य नहर के किनारे बडकऊ पुत्र हनीफ के अरहर के खेत में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर महिला के शव का पंचायतनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोट में महिला की मौत गला काटकर हत्या करना पाया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी द्वारा एसओजी सहित 04 पुलिस टीमों को बरामद अज्ञात महिला के शव के पहचान एवं निर्मम हत्या कांड के खुलासे के निर्देश दिए गए। जिसके अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नानपारा डा. जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में गठित एसओजी एवं पुलिस टीम के प्रयास से मृतक महिला की पहचान परिजनों द्वारा कलावती पत्नी राम प्रसाद निवासिनी मिश्रीलालपुरवा दाखिला कठौतिया थाना मुर्तिहा के रूप में की गई। इस सम्बन्ध में मृतका के पुत्र विनोद द्वारा थाना रुपईडीहा में मु.अ.स. 100/2022 धारा 302, 201 एवं 34 भा.द.वि. रामकुमार पुत्र रामप्रताप निवासी भरहा थाना रुपईडीहा एवं विनोद कुमार पुत्र सीताराम निवासी काजीपुरवा मौजा प्रतापपुर थाना फरधान जनपद खीरी के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया। पुत्र विनोद द्वारा बताया गया कि मां कलावती के साथ मेरा छोटा भाई राजकुमार उम्र करीब 11 वर्ष भी गया था। उसका भी कुछ अतापता नहीं चल पा रहा है। क्षेत्राधिकारी डॉ. जंगबहादुर यादव के नेतृत्व में एसओजी एवं पुलिस टीम के सहयोग से परिजनों द्वारा महिला के साथ गायब 11 वर्षीय पुत्र राजकुमार का शव भी बीते 04 अप्रैल को ग्राम अंटहवा के जंगल से बरामद हुआ था। जिसका पोस्टमार्टम कराने पर मृत्यु का कारण गला घोटना पाया गया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एस.ओ.जी टीम के सहयोग से थाना रुपईडीहा पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त रामकुमार उर्फ नकवा उपरोक्त को सुबह समय 05.10 बजे खानपुर नहर पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त रामकुमार द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसके निशानदेही पर आला कत्ल चाकू नहर पटरी के झाड़ी से बरामद कर लिया गया। अभियुक्त विनोद उपरोक्त को भी घटना में प्रयुक्त स्पलेंडर मोटरसाइकिल यू.पी.31आर9819 के साथ खान नगर साइफन के पास गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त विनोद की निशानदेही पर मृतका कलावती देवी का चप्पल भी सरयू नहर के किनारे खन्दा से बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने जेल रवाना कर दिया। घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये के पुरस्कार से पुरस्ष्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्र्रमोद कुमार त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, व.उ.नि. रूदल बहादुर सिंह, उ.नि. राजनरायण त्रिपाठी, उ.नि. प्रेमचन्द्र यादव, मु.आ.राजेन्द्र यादव एसओजी टीम, मु.आ. करुणेश शुक्ला, आरक्षी रवि प्रताप यादव, आरक्षी नितिन अवस्थी, आरक्षी विजय पटेल, आरक्षी अश्वनी चैधरी, आरक्षी सुरेश गुप्ता, आरक्षी नरोत्तमपुरी, मु.आ. महेश सिंह थाना रुपईडीहा शामिल रहे।
बाक्स
घटना का विवरण
रामकुमार पुत्र रामप्रताप निवासी भरहा थाना रुपईडीहा अपने फूफा बजरंगी निवासी कठौतिया थाना मुर्तिहा के यहां अक्सर आना-जाना लगा रहता था। वहीं पर उसकी मुलाकात बजरंगी की पड़ोसी कलावती देवी पत्नी राम प्रसाद निषाद मिश्रीलालपुरवा में मौजा कठौतिया थाना मुर्तिहा से हुई। जिनके बीच प्रेम संबंध बन गया। यह अवैध संबंध बीते कई वर्षों से चला आ रहा था। कलावती देवी शादीशुदा होते हुए भी लगातार रामकुमार पर शादी करने का दबाव बना रही थी। कलावती की उम्र रामकुमार से ज्यादा होने के कारण रामकुमार शादी नहीं करना चाहता था। इसी कारण रामकुमार आजिज आकर अपने दोस्त विनोद कुमार पुत्र सीताराम ग्राम काजीपुरवा दा. प्रतापपुर थाना फरधान जिला लखीमपुर खीरी को बुला कर कलावती देवी को अपने रास्ते से हटाने की राय बनाकर रामकुमार ने बीते 23 मार्च को फोन द्वारा कलावती देवी को मिहींपुरवा बाजार मे बुलाया। कलावती अपने लड़के राजकुमार उम्र 11 वर्ष के साथ मिहींपुरवा बाजार में रामकुमार एवं विनोद मिले। योजना के मुताबिक कलावती देवी एवं पुत्र राजकुमार को दोनों साथ लेकर मुख्य सरयू नहर ग्राम अटहवा पहुंचे। सूनसान जगह देखकर कलावती देवी के पुत्र राजकुमार उम्र 11 वर्ष को कुछ दूरी पर बैठा कर समोसा खाने को देकर कलावती देवी को विश्वास में लेकर नहर के पटरी से नीचे उतर कर अरहर के खेत मे गये। अरहर के खेत में रामकुमार एवं विनोद दोनो ने मिलकर कलावती देवी की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी। कलावती के हत्या का भेद न खुले इस लिये रामकुमार कलावती देवी के पुत्र राजकुमार उम्र 11 वर्ष को अपने साथ लेकर अंटहवा जंगल मे ले गया और वहीं पर उसका गला दबाकर हत्या कर दिया और शव को जंगल में छोड़ दिया कि कोई जंगली जानवर खा जायेंगे तो पता नहीं चलेगा। उसके बाद रामकुमार मुम्बई चला गया। विनोद की बहन की शादी रामकुमार के ही गांव भरहा में हुई है। वहीं से दोनो में जान पहचान और दोस्ती हो गई थी। दोस्ती के कारण ही विनोद ने इस हत्या काण्ड में रामकुमार का साथ दिया।

More Stories
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय
अयोध्या४ अप्रैल २६ * बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,