बहराइच ४ अप्रैल २६ *सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद बहराइच
बहराइच * पुलिस अधीक्षक महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आज तहसील पयागपुर में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का हुआ आयोजन
आज दिनांक 04.04.2026 को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा तहसील पयागपुर में उपस्थित रहकर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच कर विधिक निस्तारण करने तथा निस्तारित प्रार्थना पत्रों की आख्या समय से प्रेषित करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित कर मौके पर जाकर जाँचकर निस्तारण करने हेतु रवाना किया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी महोदय पयागपुर, क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर, राजस्व व प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
– मीडिया सेल बहराइच

More Stories
लखनऊ ४ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय