फाजिल्का20मई*सीआईए स्टाफ अबोहर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को 22 ग्राम हेरोईन सहित काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई सोम प्रकाश शर्मा, एएसआई साहिब सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने संत नगर गली नंबर 1 में मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मार कर ज्योति रानी पत्नी अमन कुमार, राघव कुमार पुत्र आकाश कुमार, गौरव कुमार पुत्र विक्रम कुमार, अमन कुमार उर्फ करण बिल्ला पुत्र राजिन्द्र कुमार निवासी संत नगर को 22 ग्राम हेरोईन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। चारों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नंबर 94-19-5-2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों को आज न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी संदीप ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपियों से रिमांड दौरान पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि नशा बेचने वालों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा जो मुहिम चला रखी है उसके तहत किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पता लगाया जाएगा कि ये हेरोईन कहां से लेकर आते हैं और कहां कहां बेचते हैं।
फोटो 01, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ12जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली12जून26**क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! आ गया वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल और नया फॉर्मेट*
लखनऊ12जून26*स्वच्छ परिवहन का विस्तार, स्मार्ट कनेक्टिविटी का सशक्त आधार!