रीवा22अगस्त26*रीवा में बीहर का कहर: विधायक बंगले में घुसा पानी, सुशासन पर उठे सवाल
रीवा। रीवा जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद बीहर नदी के उफान ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। हालात ऐसे बने कि गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा विधायक नागेंद्र सिंह का आवास भी जलभराव की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि बंगले की पहली मंजिल में पानी भर गया, जबकि परिवार को दूसरी मंजिल पर रहना पड़ा।
विधायक की पुत्रवधू रश्मि राजा सिंह के अनुसार, आवास के चारों ओर पानी भरने के कारण रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति तक प्रभावित हो गई। दूध, सब्जी, राशन और किराना जैसी आवश्यक वस्तुएं घर तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है।
नगर निगम की व्यवस्था पर विधायक ने उठाए सवाल
जलभराव की स्थिति को लेकर विधायक नागेंद्र सिंह ने नगर निगम की जल निकासी और ड्रेनेज व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने नगर निगम के प्रबंधन को 10 में से शून्य अंक दिए। उनका कहना है कि यदि शहर की ड्रेनेज व्यवस्था बेहतर होती तो इस तरह के हालात नहीं बनते।
यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि रीवा को प्रदेश के प्रमुख विकासशील शहरों में गिना जाता ह

More Stories
जयपुर22अगस्त26*बॉलीवुड ग्लैम सीजन 5′ का पोस्टर लॉन्च; 30 तारीख को होगा ग्रैंड फिनाले**
पूर्णिया बिहार 22 अगस्त26* 12 सितम्बर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, ज्यादा से ज्यादा वादों के निष्पादन को लेकर अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक*
लखनऊ22अगस्त26*रक्षाबंधन पर CM का बड़ा तोहफा: प्रदेश की माताओं, बेटियों और बहनों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान……!!*