फाजिल्का09जून*840 नशीली गोली का मुख्य आरोपी जेल भेजा
अबोहर, 8 जून (शर्मा) : थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह, एएसआई लेखराज ने 840 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए मुख्य आरोपी कंवरजीत सिंह उर्फ पप्पू पुत्र हरभजन सिंह को दो दिन के रिमांड के बाद न्यायाधीश लखबीर सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह, एएसआई लेखराज व पुलिस टीम ने कल्लरखेड़ा के निकट नाकाबंदी कर रखी थी कि गंगानगर की ओर से एक ट्राला आता दिखाई दिया। शक के आधार पर ट्राले को रोककर तलाशी ली तो ट्राले में से 840 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए पिता-पुत्र कंवलजीत उर्फ पप्पू पुत्र हरभगवान सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू पुत्र कंवलजीत सिंह वासी पत्ती पक्का गांव झबालकलां जिला तरनतारन, रोमनजीत पुत्र हरदेव सिंह वासी गग्गो बोआ जिला तरनतारन के रूप में हुई थी।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*