फाजिल्का07जून*नाबालिगा को भगाने वाले आरोपी को जेल भेजा
लडक़ी को बाल सुरक्षा विभाग फाजिल्का के हवाले किया
अबोहर, 7 जून (शर्मा) : थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, एएसआई देसराज व अन्य पुलिस पार्टी ने 13 वर्षीय परमीत कौर को बहला फुसला कर ले जाने वाले आरोपी बब्बी पुत्र देव सिंह वासी गिदड़ांवाली को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इधर लडक़ी के आज अदालत में 164 के बयान करवाये गये। अदालत ने लडक़ी को बाल सुरक्षा विभाग फाजिल्का के हवाले कर दिया।
जानकारी अनुसार खुईयांसरवर पुलिस ने नाबालिग लडक़ी की माता परमजीत कौर के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 72, 05.06.2022 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत उसकी नाबालिग लडक़ी 13 वर्षीय परमीत कौर को बहला फुसला कर ले जाने के आरोप में बब्बी पुत्र देव सिंह वासी गिदड़ांवाली के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*