फर्रुखाबाद11फरवरी25*फर्रुखाबाद में ग्राम विकास अधिकारी ने मांगी रिश्वत:*
पीएम आवास के नाम पर 70 हजार रुपए की डिमांड, 40 हजार मिलने पर भड़के
~~~~~~~~~~~~~
फर्रुखाबाद में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। VDO ब्लॉक में बैठकर एक ग्रामीण से 40 हजार रुपए लेते हुए दिख रहे हैं। ग्रामीण के मुताबिक, उससे पीएम आवास देने के नाम पर यह रिश्वत मांगी गई थी। मामला रायपुर चिनहट के मजरा गुनेरा गांव का है।
पीड़ित ग्रामीण का आरोप है कि VDO जयवीर सिंह ने पीएम आवास के लिए 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। मैंने किसी तरह 40 हजार रुपए की व्यवस्था की। इसके बाद यह पैसे देने के लिए VDO जयवीर सिंह के पास पहुंचा। मैंने जैसे ही VDO को पैसे दिए, वह भड़क गए। बोलने लगे कि मैंने 70 हजार रुपए मांगे थे तो 40 हजार क्यों दे रहे हो।

More Stories
मथुरा 13 अगस्त 26* 01 अभियुक्त को 04 कूटरचित आधार कार्ड व 02 मोबाइल व 04 सिम वी0आई0 कम्पनी सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 अगस्त 26*हरियाली तीज:- बरसाना राधा रानी मंदिर में व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने की समन्वय गोष्ठी*
मुम्बई13अगस्त26*पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरूद्वारे में कृपाण से हमला, इंस्पेक्टर भी चोटिल*