प्रयागराज20अक्टूबर25*सोते समय युवक का प्राइवेट पार्ट काटने वाली महिला गिरफ्तार।
प्रयागराज – सोते समय देवर पर हमला कर उसका प्राइवेट पार्ट काटने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।
घटना प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां 20 वर्षीय उमेश नामक युवक पर उसकी भाभी मंजू ने हमला किया।
युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में सामने आया है कि उमेश का प्रेम संबंध मंजू की बहन से था, लेकिन हाल ही में उसने किसी अन्य लड़की से विवाह करने का निर्णय लिया।
बताया जा रहा है कि इस बात से मंजू की बहन मानसिक तनाव में चली गई, जिसके बाद मंजू ने गुस्से में यह कदम उठाया।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन