प्रयागराज13जून* हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद की बेटी आफरीन फातिमा कौन,चौंकाने वाले खुलासे
प्रयागराज। संगम नगरी में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद पंप पुलिस की गिरफ्त में है।मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद के खिलाफ प्रदेश की योगी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है।रविवार को उसके घर को बुलडोजर से ढहा दिया गया।अब आफरीन फातिमा का नाम सुर्खियों में है।आफरीन फातिमा जावेद की बेटी हैं।फातिमा भी पुलिस की रडार पर हैं,अगर हिंसा उनकी संलिप्तता पाई जाती है तो पुलिस फातिमा को भी हिरासत में ले सकती है।
JNU में पढ़ाई कर रही हैं आफरीन, जानें शाहीनबाग कनेक्शन
आफरीन फातिमा जावेद अहमद पंप की बड़ी बेटी हैं। फातिमा दिल्ली में रहकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं और जेएनयू में स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर भी हैं। बताया जा रहा है कि फातिमा ने सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।यही नहीं शाहीनबाग में आंदोलन के दौरान भी आफरीन जेएनयू से लेकर प्रयागराज तक सक्रिय रही थीं। इसके अलावा हिजाब बैन के दौरान भी काफी फातिमा ने अपनी आवाज बुलंद की थी। फातिमा हिजाब बैन के दौरान साउथ इंडिया में कई शहरों का दौरा कर प्रदर्शन में शामिल हुई थीं।फातिमा पर JNU में आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारेबाजी और हिमायत में भी खड़े होने का आरोप है।फातिमा शरजील इमाम के संपर्क में भी थी।फातिमा के बारे में ये जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अब उसके पुराने रिकार्ड्स को खंगालने में जुटी है।
AMU में पढ़ाई के दौरान ही छात्रा राजनीति में हो गई थीं सक्रिय
मिली जानकारी के मुताबिक आफरीन फातिमा ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और लैंग्विस्टक्स में बीए ऑनर्स और एमए किया है। एएमयू में पढ़ाई के दौरान ही आफरीन छात्र राजनीति में सक्रिय हो गई थीं। तभी से आफरीन छात्रों की समस्याओं पर अपने विचार प्रमुखता से जाहिर करती रही हैं।
प्रयागराज में प्रशासन की कार्रवाई के बाद मीडिया से बातचीत में आफरीन ने कहा कि वह अपने पिता, मां और बहन की सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित हैं। उसे अपने परिवार के सदस्यों के बारे में कोई जानकरी नहीं है कि वे कहां हैं। आफरीन ने दावा किया कि आधी रात को महिलाओं और छोटे बच्चों को जबरदस्ती घरों से निकाला जा रहा था।
एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि मोहम्मद जावेद की एक बेटी जेएनयू में पढ़ती है, जो जावेद को राय देने का काम करती है। अगर वह भी इस मामले में दोषी पाई गई तो दिल्ली पुलिस से संपर्क कर अपनी टीमें वहां भेजकर उसे हिरासत में लिया जाएगा।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*