प्रयागराज 18दिसम्बर 25*राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना त्रिपाठी तत्काल प्रभाव से निलंबित
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रंजना त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह निलंबन उन पर लगे वित्तीय अनियमितता के आरोप में रजिस्ट्रार द्वारा किया गया है. उनके खिलाफ कर्नलगंज थाने में विभिन्न धाराओं में केस भी दर्ज किया गया है.
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जन संपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बताया कि गवर्निंग बॉडी के 9 दिसंबर 2025 को निलंबन की संस्तुति के बाद रजिस्ट्रार द्वारा बुधवार को निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है. कुलसचिव द्वारा वित्तीय तथा प्रशासनिक अनियामितिताओं के संदर्भ में प्राचार्य के विरुद्ध केस भी रजिस्टर्ड कराया गया है. फिलहाल प्राचार्य को त्वरित प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
इससे पूर्व महाविद्यालय में कुछ नवनियुक्त शिक्षकों ने कुलपति से पत्र लिख कर शिकायत की थी कि उनका नियुक्ति पत्र मिलने से पूर्व प्राचार्य प्रो. रंजना त्रिपाठी द्वारा एक ट्रस्ट के बैंक अकाउंट में 2–2 लाख रुपए जमा करने के लिए कहा गया था. शिक्षकों से यह भी कहा गया था कि उन्हें पांच लाख रुपये इसी अकाउंट में नियुक्ति और तनख्वाह मिलने के बाद जमा करने होंगे.
यह मामला जब कुलपति के संज्ञान में आया तो उन्होंने हाई पावर कमेटी का गठन कर जांच बैठा दी थी. इसके बाद कुलपति ने कॉलेज की गवर्निंग बॉडी को निलंबित कर दिया था. जांच छात्र कल्याण अधिष्ठाता के चेयरमैनशिप में हो रही है. इस मामले में शिकायत के साथ मिले साक्ष्य के आधार पर कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव द्वारा प्राचार्य प्रो. रंजना त्रिपाठी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है. इस दौरान प्राचार्य का पदभार सीएमपी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे को सौंपा गया है. हाई पावर आंतरिक कमेटी भी अपनी रिपोर्ट एक महीने में देगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*