प्रतापगढ़29जुलाई25*विवाहिता पत्नी को लेकर फरार युवक, पत्नी की तलाश में दर दर भटक रहा है पति* ….
अपने से 8 साल छोटे युवक संग भागी विवाहिता पत्नी, लाचार बेबस पति कर रहा तलाश..
अंतू थाना क्षेत्र के जगेशरगंज बाजार निवासी महेश कुमार सोनी बाजार में अपना पैतृक बिजनेस कर परिवार चलाता है।
पड़ोसी ग्राम सभा गोबरी निवासी युवक कृष्णा सोनी अक्सर महेश सोनी के घर पर गहनों का काम कराने के बहाने से आता जाता था।
इसी बीच महेश की पत्नी कुसुम जो कृष्णा से उम्र में 8 वर्ष छोटी है उससे दिल लगा बैठी।
18_7_2025 को घर से बेल्हा देवी दर्शन करने के बहाने से निकली थी।
तब से लेकर आज तक वह घर नही लौटी तो निराश पति ने नगर कोतवाली में उक्त युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी।
पीड़ित युवक महेश सोनी के मुताबिक उसकी पत्नी की आखिरी लोकेशन दिल्ली के पहाड़गंज में मिली थी।
तब से उसका आज तक पता नही चल पा रहा है, पीड़ित महेश सोनी द्वारा जगह जगह पत्नी को वापस लाने के लिए की जा रही फरियाद।

More Stories
कन्नौज 22अगस्त2026* कार से 15 करोड़ का सोना बरामद*
जयपुर22अगस्त26*बॉलीवुड ग्लैम सीजन 5′ का पोस्टर लॉन्च; 30 तारीख को होगा ग्रैंड फिनाले**
रीवा22अगस्त26*रीवा में बीहर का कहर: विधायक बंगले में घुसा पानी, सुशासन पर उठे सवाल