May 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया5मई26*लोक अदालत का बिगुल फूंका, कन्हैया जी चौधरी ने रथ को दिखाई हरी झंडी

पूर्णिया5मई26*लोक अदालत का बिगुल फूंका, कन्हैया जी चौधरी ने रथ को दिखाई हरी झंडी

पूर्णिया5मई26*लोक अदालत का बिगुल फूंका, कन्हैया जी चौधरी ने रथ को दिखाई हरी झंडी

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णियां बिहार , 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का बिगुल आज बज गया, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष कन्हैया जी चौधरी ने व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,इसके तुरंत बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोक अदालत की पूरी जानकारी दी,
जिला जज कन्हैया जी चौधरी ने बताया कि ये प्रचार रथ बनमनखी, धमदाहा, बायसी जिले के सुदूर इलाकों में जाकर लोगों को लोक अदालत की जानकारी देगा, मौके पर ही आवेदन भी जमा किए जाएंगे।

*,,9 मई को 4 जगह लगेगी अदालत”*

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि 9 मई को सुबह 10:30 बजे से व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ तीनों अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा और बायसी में भी राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी,
कन्हैया जी चौधरी ने कहा कि इस लोक अदालत के लिए कुल 24,500 मामलों को चिन्हित किया गया है। इसमें कोर्ट के 4500 लंबित केस और बैंकों-बीएसएनएल के 20,000 पूर्व-वाद शामिल हैं। पूर्णिया में 18 पीठ और तीनों अनुमंडलों में 2-2 पीठ का गठन किया गया है,
जिला जज ने अपील की, नोटिस मिला हो या न मिला हो, 9 मई को दोनों पक्ष कोर्ट पहुंचें, चेक बाउंस, बैंक वसूली, बिजली-पानी बिल, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद जैसे केस का निपटारा बिल्कुल मुफ्त और तुरंत होगा, कोर्ट फीस भी वापस मिलेगी,
उन्होंने कहा कि पक्षकारों की सुविधा के लिए सभी जगह हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां पारा विधिक स्वयं सेवक तैनात रहेंगे,प्री-सिटिंग और प्री-काउंसिलिंग भी चल रही है,
_अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया – 06454-242342_

Taza Khabar