पूर्णिया27अप्रैल26*मौलाना बलियावी का बड़ा ऐलान: “निशांत कुमार ही JDU के सर्वमान्य नेता, हम सब चट्टान की तरह साथ”*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
*पटना बिहार ।* जदयू के राष्ट्रीय महासचिव, प्रखर वक्ता और कद्दावर मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने सोमवार को पार्टी के सर्वमान्य नेता निशांत कुमार से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। करीब 40 मिनट चली इस बंद कमरे की बैठक के बाद मौलाना बलियावी मीडिया के सामने आए और बड़ा सियासी ऐलान कर दिया।
*”हम सब मजबूती से निशांत जी के साथ”*
मौलाना गुलाम रसूल बलियावी ने साफ लफ्जों में निशांत कुमार को पार्टी का सर्वमान्य नेता बताया। उन्होंने कहा, “JDU में नेतृत्व को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है। हम सब पूरी मजबूती, एकजुटता और ईमानदारी के साथ निशांत जी के साथ खड़े हैं। वे हमारे भविष्य हैं।” मौलाना ने दो टूक कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता, हर पदाधिकारी निशांत जी के एक इशारे पर तैयार है।
*नीतीश के विकास का मिलेगा लाभ*
मौलाना बलियावी ने कहा कि हमारे नेता बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने 20 साल में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बिहार की तस्वीर बदल दी। जनता का यही भरोसा और समर्थन अब ई० निशांत कुमार जी के माध्यम से पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी की विरासत, उनकी सोच और उनके विकास मॉडल को निशांत जी ही सबसे बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे। युवाओं में निशांत जी को लेकर खास क्रेज है।
*”निशांत जी में दिखती है नीतीश जी की छवि”*
मौलाना ने कहा कि निशांत कुमार में सादगी, ईमानदारी और विजन है। उनकी बातचीत में नीतीश कुमार जी की छाप दिखती है। वे जमीन से जुड़े हैं और बिहार को समझते हैं। अल्पसंख्यक समाज भी निशांत जी के साथ है क्योंकि वे सबको साथ लेकर चलने की नीतीश जी की नीति पर यकीन रखते हैं।
*सियासी हलचल तेज, विपक्ष में खलबली*
मौलाना गुलाम रसूल बलियावी जदयू के फायरब्रांड नेता और सबसे बड़े मुस्लिम चेहरों में से एक माने जाते हैं। उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि JDU अब मिशन 2025 के लिए निशांत कुमार को फ्रंट पर लाने की तैयारी में है। विपक्षी खेमे में भी इस बयान के बाद बेचैनी देखी जा रही है।
JDU एक परिवार, निशांत जी बड़े भाई
मौलाना ने कहा कि JDU एक परिवार है और इस परिवार का हर सदस्य निशांत कुमार को बड़े भाई की तरह मानता है। बिहार की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए हम सब एक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव जाकर नीतीश कुमार जी के काम और निशांत जी के विजन को लोगों तक पहुंचाएं।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा