November 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 7 नवंबर26/ *पूर्णिया पॉलिटेक्निक से DIG चौक तक चला नशे के खिलाफ विशेष अभियान,

पूर्णिया बिहार 7 नवंबर26/ *पूर्णिया पॉलिटेक्निक से DIG चौक तक चला नशे के खिलाफ विशेष अभियान,

पूर्णिया बिहार 7 नवंबर26/ *पूर्णिया पॉलिटेक्निक से DIG चौक तक चला नशे के खिलाफ विशेष अभियान,

स्कूल-कॉलेज के पास दुकानदारों को मिली अंतिम चेतावनी*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियाक्ष।* जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। शुक्रवार को एसआई सुधांशु कुमार सुमन के नेतृत्व में पॉलिटेक्निक चौक से डीआईजी चौक तक सघन जांच की गई।

*वाहनों से लेकर गुमटियों तक जांच*

अभियान के दौरान टीम ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के क्षेत्रों में चाय-पान की दुकानों की तलाशी ली और आने-जाने वाले वाहनों की भी जांच की, ताकि शराब, ड्रग्स और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

*गुटखा-सिगरेट बेचा तो होगी FIR*

उत्पाद पदाधिकारी ने दुकानदारों को साफ शब्दों में अंतिम चेतावनी दी कि अपनी दुकानों में पान मसाला, गुटखा, सिगरेट जैसे तंबाकू उत्पाद बिल्कुल न बेचें। भविष्य में जांच में सामान मिला तो COTPA Act के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*युवाओं को किया जागरूक*

विभाग ने आम लोगों और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील की। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Taza Khabar