पूर्णिया 08मई25 बिहार 7 मई 25 *भारत का ऑपरेशन सिंदूर , आतंकी हमले का बदला काबिले तारीफ: सुभाष
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार। आधी रात को पहलगाम का बदला लेते हुए एयर स्ट्राइक पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने किए तबाह क्या किया जो काबिले तारीफ है बावजूद इसके अगर पाकिस्तान अपनी नाजेबा हरकतें से बाज़ नहीं आता है तो भारत की सेना और कठोर कार्रवाई करेगी उक्त बातें नगर परिषद कस्बा के उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा। उन्होंने कहा
की पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर चलाया। उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य ने कहा कि हमले में जिन आतंकी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाया गया वे भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रचने और निर्देशन करने के लिए उपयोग किए जाते थे। मुख्य उप पार्षद सुभाष आर्य ने प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी एवं तमाम विपक्षी दलों के अलावा अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा में लगे हुए सभी सेनाओं को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद पेश किया है

More Stories
पूर्णिया बिहार 27 अगस्त26* कबाड़ी की दुकान में चोरी का माल, 21 किलो तांबा तार के साथ 2 गिरफ्तार *
लखनऊ 28अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार27अगस्त26* 40 लाख के स्मैक के साथ 2 होमगार्ड सहित 5 गिरफ्तार, दालकोला चेकपोस्ट पर वसूली का खुलासा