पूर्णिया १९जून २०२६ * मेफेयर में सियासी शिष्टाचार: ललन-लेसी सिंह की मुलाकात, शाहनवाज रिजवी ने चादर चढ़ाकर किया पुरजोर इस्तकबाल
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया बिहार / जदयू के कद्दावर नेता और केंद्र सरकार में पंचायती राज एवं मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को पूर्णिया के मेफेयर होटल एंड रिसॉर्ट्स में बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस अहम मुलाकात की जानकारी देते हुए जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ. शाहदमल रिजवी ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मजबूती, सीमांचल के विकास और आगामी रणनीतियों को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई।
केंद्र और राज्य के दो वरिष्ठ मंत्रियों की पूर्णिया में हुई इस भेंट को राजनीतिक गलियारों में बेहद अहम माना जा रहा है। मेफेयर होटल में हुई इस बंद कमरे की बातचीत के बाद जिले में जदयू कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखी जा रही है।
डॉ. रिजवी ने कहा कि ललन सिंह और लेसी सिंह जैसे अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन पार्टी और क्षेत्र के लिए हमेशा संजीवनी का काम करता है। शिष्टाचार भेंट के दौरान क्षेत्रीय मुद्दों पर भी सकारात्मक बातचीत हुई।
मौके पर जदयू नेता डॉक्टर शाहनवाज रिजवी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और मंत्री लेसी सिंह का चादर चढ़ाकर पुरजोर इस्तकबाल किया और सीमांचल में जदयू की मजबूती का भरोसा दिलाया।

More Stories
कौशाम्बी7अगस्त26*अफजलपुर सातों गांव में भूमि विवाद की 11 शिकायतों का एसडीएम ने मौके पर कराया निस्तारण*
पंजाब7अगस्त26*चौकी सीडफार्म के प्रभारी सुखपाल सिंह सबइंस्पैक्टर बने
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 पुलिस परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई – नाश्ते-खाने को लेकर टूट रहे रिश्ते हुये एक साथ रहने को राजी