पूर्णिया बिहार9मई26* पूर्णिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आगाज़, दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ;
*पूर्णिया (मोहम्मद इरफान कामिल, यूपी आज तक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिवीजन)*
पूर्णिया बिहार , शनिवार को व्यवहार न्यायालय, पूर्णिया परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारंभ किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी, ए.एस.पी. आलोक कुमार, डी.डी.सी. अंजनी कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन किया,
उद्घाटन के मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैया जी चौधरी ने बताया कि इस बार की लोक अदालत में सर्वाधिक मामले ट्रैफिक चालान से संबंधित आए हैं, अपने वाहन चालान के निष्पादन के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही पहुंचने लगे, इसके अलावा बैंक ऋण, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस और अन्य सुलह योग्य वादों का भी त्वरित निपटारा किया जा रहा है,
उन्होंने कहा कि लोक अदालत का मूल उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से शीघ्र एवं अंतिम निपटारा करना है। इससे वादकारियों का समय और धन दोनों की बचत होती है तथा न्यायालयों पर मुकदमों का बोझ भी कम होता है। लोक अदालत के निर्णय के विरुद्ध किसी भी न्यायालय में अपील दायर नहीं की जा सकती,
*कई बैंचों पर सुनवाई, मौके पर मिली राहत:*
लोक अदालत के सुचारू संचालन हेतु व्यवहार न्यायालय परिसर में कई बैंच गठित किए गए हैं। प्रत्येक बैंच में एक न्यायिक अधिकारी एवं एक अधिवक्ता सदस्य मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। ट्रैफिक चालान के प्रकरणों में मौके पर ही जुर्माने में रियायत देकर निष्पादन किया जा रहा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
*प्रशासन रहा मुस्तैद, स्वास्थ्य व पेयजल के पुख्ता इंतजाम:* भीषण गर्मी के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। परिसर में जगह-जगह शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम जीवन रक्षक दवाओं और ओआरएस के साथ तैनात रही, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। सुरक्षा के भी चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे,
*सुबह से लगी रही कतारें:* सुबह से ही व्यवहार न्यायालय परिसर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सैकड़ों लोग अपने मामलों के निपटारे के लिए कतारबद्ध दिखे। ए.एस.पी. आलोक कुमार ने लोगों से अपील की कि राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और आपसी सुलह के आधार पर अपने वाद समाप्त कराएं। देर शाम तक चलने वाली इस लोक अदालत में हजारों मामलों के निष्पादन की उम्मीद है,

More Stories
पूर्णिया बिहार9मई26* अपराध पर कसें शिकंजा, लापरवाही की कोई जगह नहीं: एसपी
अयोध्या9मई26*सोयायटी एंव मद्य निषेध विभाग ने विद्यालय में चलाया नशा मुक्त जागरूकता अभियान
अयोध्या9मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें