पूर्णिया बिहार9मई26* अपराध पर कसें शिकंजा, लापरवाही की कोई जगह नहीं: एसपी
*मोहम्मद इरफान कामिल, यूपी आज तक न्यूज़ चैनल, पूर्णिया डिवीजन)*
पूर्णिया बिहार । पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत की अध्यक्षता में शनिवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में मई माह की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं ओपी प्रभारी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सेहरावत ने सभी थानों के क्राइम ग्राफ, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट-कुर्की, पॉक्सो, एससी-एसटी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामलों की थानावार बारीकी से समीक्षा की। लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने लापरवाह थानेदारों को फटकार लगाई और 15 दिन के भीतर सभी पुराने केस निपटाने का अल्टीमेटम दिया। फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती में तेजी लाने का दो-टूक निर्देश दिया गया।
*सख्त हिदायत:* एसपी स्वीटी सेहरावत ने कहा कि महिला सुरक्षा, नशे के कारोबार और संगठित अपराध पर हर हाल में नकेल कसनी है। सभी थानेदार अपने इलाके में पैदल गश्ती, सघन वाहन चेकिंग और रात्रि गश्त बढ़ाएं। शराब व मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई करें। साइबर क्राइम और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
*बेहतर काम पर सम्मान:* गोष्ठी के अंत में अपराध नियंत्रण, कांड निष्पादन और विधि-व्यवस्था कायम रखने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानाध्यक्षों को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने साफ लहजे में कहा, “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। काम जमीन पर दिखना चाहिए, लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_