पूर्णिया बिहार30अक्टूबर25* खराब मौसम के कारण दिल्ली की मुख्यमंत्री का कसबा में प्रस्तावित दौरा रद्द
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कसबा एम.एल. आर्य कॉलेज में आयोजित जनसभा को उनके स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय एवं समाजसेवी डॉक्टर ऐ के गुप्ता ने संबोधित किया
कसबा स्थित एम.एल. आर्य महाविद्यालय के खेल मैदान में एनडीए गठबंधन के लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी नितेश सिंह के समर्थन में गुरुवार को आयोजित जनसभा में भारी भीड़ जुटी। लोगों में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आगमन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। हालांकि, पटना में खराब मौसम के चलते उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिसके कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाईं। इससे कार्यकर्ताओं और आम जनता में मायूसी देखी गई।इस दौरान एनडीए प्रत्याशी नितेश सिंह ने मंच से हाथ जोड़कर लोगों से अभिवादन किया और कहा जब मैं बच्चा था तब बिहार में न शिक्षा थी, न व्यवसाय। किसी तरह पूर्णिया से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की और फिर आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली गया। वहां पढ़ाई के साथ काम भी शुरू किया, और आज आप सबके सामने खड़ा हूं। कसबा के विकास के लिए आप सबका साथ और आशीर्वाद चाहता हूं।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उर्फ बमबम ने की जबकि मंच संचालन मिहिर सिंह ने किया।सभा को संबोधित करते हुए भाजपा की राज्यसभा सदस्या एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि बिहार का सबसे पिछड़ा विधानसभा क्षेत्र अगर कोई है, तो वह कसबा है। अब समय आ गया है इसे आगे बढ़ाने का। अगर आप कसबा का विकास चाहते हैं, तो नितेश सिंह को वोट दें।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। पहले बिहार में “जंगलराज” की स्थिति थी और लोग रोज़गार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन करते थे, लेकिन अब विकास के रास्ते खुल चुके हैं सभा को संबोधित जदयू के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हसमत रही ने ने कहा कि अब वक्त आ गया है हम सब एकजुट कस्बा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी नितेश सिंह को भारी मतों से विजय बनावे और एनडीए को मजबूत बनाते हुए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का ताज पहनावे
सभा में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, स्थानीय जनता और युवा समर्थक मौजूद रहे। पूरे मैदान में जोश और उत्साह का माहौल देखा गया

More Stories
प्रयागराज9अगस्त26*राहुल गांधी ने प्रयागराज में ⏰ शाम 5 बजे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं के बीच संवाद किया।
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26 *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि – एसएसपी*
उन्नाव9अगस्त2026*रविवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया..