पूर्णिया बिहार21फरवरी26* विधायक विजय खेमका ने संगठनात्मक बैठक की, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया में विधानसभा सत्र के बीच प्रवास पर आए विधायक विजय खेमका ने जनसंपर्क कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों, महामंत्री, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ अध्यक्ष, संयोजक, विधानसभा संयोजक, मंडल प्रभारी के साथ संगठनात्मक बैठक की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सत्यापन तथा आगामी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण की तैयारी पर चर्चा हुई।
*प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम हर बूथ पर आयोजित करने का आग्रह*
विधायक ने प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम हर बूथ हर टोला में आयोजित कर सुनने सुनाने का आग्रह बूथ तक के कार्यकर्ताओं से किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमें प्रधानमंत्री के विचारों से जुड़ने और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है।
विधायक ने दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट सम्मेलन की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इस मंच पर विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधियों और भारत की प्रमुख कंपनियों ने भाग लेकर निवेश, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की क्षमता को प्रदर्शित किया। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि बिहार भी विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
विधायक ने कांग्रेस पर देश के विकास का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत मंडपम में आयोजित एआई-समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा जिस प्रकार विरोध प्रदर्शन किया गया, वह निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वंशवादी युवराज राहुल गांधी अपने अराजकवादी आचरण से देश की छवि को बराबर नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं।

More Stories
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार