पूर्णिया बिहार14मई26* कसबा में मुख्यमंत्री योजना में घोटाला: सड़क के लिए 7 फीट मिट्टी काटी, बड़े गड्ढे बने*
*ठेकेदार की मनमानी से बरसात में हादसे का खतरा, विरोध पर ग्रामीणों को धमकी*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णिया बिहार : मुख्यमंत्री योजना के तहत बन रही सड़क में बड़े घोटाले का आरोप सामने आया है, नगर परिषद कसबा के वार्ड नंबर 13, मोहल्ला दोगचछी से कुल्ला जाने वाली सड़क के निर्माण में ठेकेदार ने नियमों को ताक पर रख दिया है,
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनाने के लिए ठेकेदार ने दोनों तरफ 7-8 फीट गहरे गड्ढे कर मिट्टी काट ली है। इससे सड़क तो बन रही है, लेकिन दोनों ओर बड़े-बड़े खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। बरसात में इन गड्ढों में पानी भरने से जान-माल का खतरा तय है। बच्चे, मवेशी या वाहन कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं,
खास बात यह है कि नगर परिषद की सभा से चिट्ठी निर्गत हुई थी कि कसबा नगर परिषद क्षेत्र में पुल-पुलिया और सड़क तो बनेंगे, लेकिन मिट्टी काटने पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। इसके बावजूद ठेकेदार ने अपने मनमाने ढंग से 7-8 फीट मिट्टी काटकर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया,
जब गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया,ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार कहता है “ज्यादा बोलोगे तो देख लेंगे,”
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद कसबा के उपमुख्य पार्षद सुभाष कुमार आर्य ने जिलाधिकारी पूर्णिया, अनुमंडल पदाधिकारी और पटना स्थित वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखा है, उन्होंने जांच की मांग करते हुए कहा है, “जब गांव की सड़क बन रही है और नगर परिषद से मिट्टी काटने पर पाबंदी लगी है, तो ठेकेदार मिट्टी क्यों काट रहा है? 7-8 फीट के गड्ढे होना खतरे से खाली नहीं है। बरसात से पहले अगर इन्हें नहीं भरा गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है,
उपमुख्य पार्षद ने मांग की है कि काम को तुरंत रोका जाए, गड्ढों की भराई कराई जाए और ठेकेदार पर कार्रवाई हो, साथ ही धमकी देने के मामले में FIR दर्ज हो,
ग्रामीणों में इस मनमानी को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर मौत के गड्ढे तैयार किए जा रहे हैं, अब देखना है कि जिला प्रशासन इस पर कब संज्ञान लेता है,

More Stories
जयपुर1अगस्त26*होटल इंडस्ट्री की बड़ी बैठक | GST रेंटल इनपुट टैक्स क्रेडिट की मांग | AHPWI सेमिनार संपन्न
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव