May 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया  १४ मई २६ * ASI संजना प्रसाद ने किया कलानंद स्कूल का निरीक्षण, छात्रों को सुरक्षा का दिया भरोसा

पूर्णिया  १४ मई २६ * ASI संजना प्रसाद ने किया कलानंद स्कूल का निरीक्षण, छात्रों को सुरक्षा का दिया भरोसा

पूर्णिया  १४ मई २६ * ASI संजना प्रसाद ने किया कलानंद स्कूल का निरीक्षण, छात्रों को सुरक्षा का दिया भरोसा

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार । पुलिस को बताया दोस्त, छात्राओं-अभिभावकों में उत्साह, ग्रामीणों ने कहा-अच्छी पहल_
कसबा थाना की ओर से चलाए जा रहे सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत ASI संजना प्रसाद ने +2 कलानंद उच्च विद्यालय, गढ़बनैली, माधवनगर का निरीक्षण किया। महिला पुलिस अधिकारी को स्कूल में देखकर छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों और ग्रामीणों में भी खुशी और उत्साह का माहौल रहा।
ASI संजना प्रसाद ने विद्यालय परिसर का जायजा लेने के बाद +2 की छात्राओं से खुलकर बात की। उन्होंने छात्राओं को गुड टच-बैड टच की बारीक जानकारी दी, साइबर सुरक्षा के टिप्स बताए और साफ कहा कि किसी भी परेशानी, छेड़खानी या डर की स्थिति में तुरंत डायल 112 या महिला हेल्पलाइन 1091 पर कॉल करें। संजना प्रसाद ने भरोसा दिलाया, “पुलिस आपकी दोस्त है। डर को दिल से निकाल दो और सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दो।
स्कूल में पहली बार किसी महिला ASI के आने से छात्राओं का हौसला देखते ही बना। छात्राओं ने कहा, “मैडम से बात करके डर खत्म हो गया। अब लगता है कोई भी दिक्कत होगी तो पुलिस दीदी हैं।
विद्यालय के प्राचार्य ने कसबा थाना की इस पहल को बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे निरीक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास आता है और अभिभावकों का स्कूल-प्रशासन दोनों पर भरोसा बढ़ता है। गांव के लोगों ने भी कहा कि पुलिस अगर ऐसे ही स्कूलों में आएगी तो बेटियां बेखौफ पढ़ेंगी। पूरे इलाके में इस कदम की चर्चा है।
ASI संजना प्रसाद ने बताया कि कसबा थाना क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेजों में समय-समय पर ऐसे जागरूकता और निरीक्षण अभियान चलाए जाएंगे, ताकि कोई भी छात्रा खुद को असुरक्षित महसूस न करे।

Taza Khabar