पूर्णिया बिहार 9 दिसंबर 25 *पूर्णिया हवाई अड्डा पर विमान परिचालन से जुड़ी समस्याओं, एयरपोर्टअथॉरिटी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में पूर्णिया हवाई अड्डा पर विमान परिचालन से जुड़ी समस्याओं एवं एन एच 31 से संपर्कता स्थापित करने के बिंदुओं पर एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आहूत की गई।
समीक्षा के क्रम में जिला अग्निशमन पदाधिकारी को आवश्यकता के अनुरूप वायु सेना हवाई अड्डा पर अग्निशमन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।
अग्निशमन कर्मियों के अवकाश पर जाने की स्थिति में प्रतिस्थानीय को प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।
इसके लिए कर्मियों को विशिष्ट प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण संस्थान में भेजने का निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण पर होने वाला व्यय भारतीय विमानन प्राधिकरण के द्वारा किया जाएगा। अग्निशमन वाहन के परिचालन के लिए चालकों को स्थानीय प्रशिक्षण स्थल पर जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षण दिलाने का निर्देश दिया गया है।
सिविल सर्जन पूर्णिया को चूनापुर हवाई अड्डा एवं नवनिर्मित अंतरिम टर्मिनल भवन पर चिकित्सा पदाधिकारी एवं पारामेडिकल स्टाफ एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य कर्मी का रोस्टर भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
हवाई पट्टी से पशु पक्षी को दूर रखने हेतु प्रतिनियुक्त नागरिक सुरक्षा के वालंटियर को तत्काल उपलब्ध राशि से एक महीना का मानदेय भुगतान करने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा को दिया गया।
निदेशक अंतरिम टर्मिनल भवन को निर्देश दिया गया कि यथाशीघ्र नागरिक सुरक्षा के प्रतिनियुक्त कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिए राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल पूर्णिया को एन एच 31 से हवाई अड्डा को संपर्कता प्रदान करने के लिए विस्तृत सर्वेक्षण प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
इसके लिए एक समिति गठन का आदेश भी दिया गया। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, नगर आयुक्त, मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी पूर्णिया, हवाई अड्डा अंचलाधिकारी के नगर तथा जिला भू -अर्जन पदाधिकारी को नामित किया गया है।
एप्रोच साइटिंग सिस्टम के स्थापित करने के लिए 15.99 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए सभी संबंधित आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
रक्षा मंत्रालय से इस पर अनुमोदन प्राप्त होने पर अग्रेत्तर कर्रवाई त्वरित की जाएगी।

More Stories
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन
पूर्णिया बिहार2मार्च 26* होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन: भाजपा जिला मंत्री नूतन गुप्ता ने दी सामाजिक एकता का संदेश