पूर्णिया बिहार 8 मार्च 25* ऐतिहासिक पलों का साक्षी बन गया रंगभूमि मैदान।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिला का प्रसिद्ध रंगभूमि मैदान शनिवार 8 मार्च को ऐतिहासिक पलों का साक्षी बन गया। आज के दिन आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य मैं गुरुदेव अपने अमृत वचनों से पूर्णिया वासियों को आध्यात्मिक प्रेरणा दे गए। इस महासत्संग में न सिर्फ मधुर भजनों की सरिता बही बल्कि पूर्णिया वासियों को आध्यात्मिक अनुभूति भी प्राप्त हुआ। गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर यहां राज्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
गोरतलब है कि आर्ट ऑफ़ लिविंग की विशेष पहल पर आज शनिवार को रंग भूमि मैदान में महासत्संग का आयोजन हुआ ,जिसमें आध्यात्मिक गुरु गुरु श्री श्री रविशंकर शिरकत किये। महासत्संग के बहाने आयोजित इस कार्यक्रम में गण, ज्ञान ,और ध्यान का यग भी हुआ। इस महा सत्संग के आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट अपेक्स नीलम अग्रवाल और इस आयोजन के ऑर्डिनेटर डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने पूर्णिया वासियों को इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में भागीदारी पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं साधुवाद दिया।

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*