March 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 7 मार्च 26 ईरान-इजराईल तनाव के बीच पूर्णिया में डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी पर नकेल

पूर्णिया बिहार 7 मार्च 26 ईरान-इजराईल तनाव के बीच पूर्णिया में डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी पर नकेल

पूर्णिया बिहार 7 मार्च 26 ईरान-इजराईल तनाव के बीच पूर्णिया में डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी पर नकेल

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ईरान और इजराईल के बीच चल रहे तनाव का सहारा लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में डीजल और पेट्रोल की कृत्रिम कमी बता रहे हैं और अधिक कीमतों पर बेच रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा श्री कुमार अनुपम ने शनिवार को धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र के सभी पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक की।
बैठक में पेट्रोल पम्प संचालकों ने बताया कि उनके पास डीजल और पेट्रोल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशासन को सूचित करें।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति को गलत अफवाह फैलाते हुए और डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ पेट्रोलियम अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पेट्रोल पम्प संचालकों को भी निर्देश दिया कि वे अपने पम्प पर डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें और कालाबाजारी में शामिल न हों।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और डीजल-पेट्रोल की खरीदारी के लिए सरकारी दरों पर उपलब्ध पेट्रोल पम्पों का उपयोग करें।
बैठक में उपस्थित पेट्रोल पम्प संचालकों ने जिला प्रशासन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वे डीजल-पेट्रोल की कालाबाजारी में शामिल नहीं होंगे और आम जनता को उचित दरों पर ईंधन उपलब्ध कराएंगे।

Taza Khabar