पूर्णिया बिहार 8 मार्च 26_युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की पूर्णिया यूनिट का वार्षिक कार्यक्रम एवं महिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार । युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की पूर्णिया यूनिट का वार्षिक कार्यक्रम सह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आज 8 मार्च, 2026 को कला भवन के प्रेक्षागृह में संध्या 6.30 बजे से किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए सिद्धार्थ प्रताप, युनिट चेयरमैन सह राज्य सचिव, युथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, पूर्णिया यूनिट ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और कुछ महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें उनकी समाज में भूमिका और योगदान को विशेष रूप से उजागर किया जाएगा। साथ ही, आज से 30 वर्ष पूर्व साइकिल द्वारा काठमांडू, थिंपू और दार्जिलिंग की साहसिक यात्रा में शामिल सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और उनके बिना समाज का विकास असंभव है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम महिलाओं को सम्मानित करने का प्रयास कर रहे हैं और उनके योगदान को सलाम करते हैं।
आपसे अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम में परिवार सहित समय पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं और स्वरुचि भोजन का आनंद लें। आपकी प्रतीक्षा में।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*