पूर्णिया बिहार 7 मई 25*PK का ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान, सेना की कार्रवाई उचित है: प्रशांत किशोर
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
*पूर्णियां बिहार। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर उद्घोष यात्रा के तहत आज पूर्णिया और कटिहार जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं। पूर्णिया में प्रेस वार्ता के दौरान प्रशांत किशोर ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरा देश और जन सुराज परिवार सेना की कार्रवाई का समर्थन करता है। आतंकवाद के खिलाफ सेना जो भी कार्रवाई करती है वो पूरी तरह उचित है। लेकिन इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ सेना और विशेषज्ञों को अपना काम करने देना चाहिए। यह एक गंभीर मुद्दा है जिसमें देश के नागरिकों और जवानों की जान दांव पर लगी है, इसलिए मीडिया और बाकी सभी को धैर्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को अब आतंकवाद के खिलाफ मुकम्मल कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ये दोबारा न पनप सके। इसके साथ ही जन सुराज परिवार प्रार्थना करता है कि किसी भी भारतीय नागरिक और जवान को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे।
More Stories
महोबा 21 अक्टूबर 26*चरखारी में चना ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे विधायक बृजभूषण राजपूत, 100 बोरी चना लदी पिकअप पकड़ी
मथुरा21 अक्टूबर 26*यमुनापार में गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री