पूर्णिया बिहार 5 मई 25*बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ पूर्णिया समाचार में एक बैठक आयोजित
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट
पूर्णिया बिहार ।आगामी 09 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती समारोह को लेकर बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ, पूर्णियां के सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर माधव सिंह ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप हमारे पूर्वज थे और उन्होंने अपनी मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए संघर्ष करते रहे। ऐसे महान पुरुष की जयंती 09 मई 2025 , रोज- शुक्रवार को दिन के 02 बजे से बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ, पूर्णियां के परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस जयंती समारोह में सर्व समाज के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भाग लेंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 09 मई को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के शुभ अवसर पर उनके सम्मान में अपने अपने घर एवं संस्थाओं में एक एक दीप अवश्य जलाएं। यह कभी भुलाया नहीं जा सकता है कि ऐसे महापुरुषों के बदौलत ही आज भी हमारी भारतीय संस्कृति बचा हुआ है।
बैठक में जेडीयू के वरिष्ठ नेता एस. के.विमल, दिनकर स्नेही, डा. मनोज, जिला परिषद सदस्य संतोष सिंह, डा.आलोक, करणी सेना के जिला अध्यक्ष अमित सिंह, युवा अध्यक्ष छोटू सिंह, आशीष राजपूत, सोनू सिंह, लोजपा नेता चंदन सिंह, कैलाश गुप्ता, अवधेश सिंह, संजय सिंह आदि दर्जनों लोग भाग लिए।

More Stories
नई दिल्ली 3 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
महोबा 2 मार्च 26*घाटमपुर को 4विकेट से हरा कर विजेता बनी फतेहपुर टीम
महोबा 2 मार्च 26*निरंकुश अफसर शाही से बुंदेलखंड की दशा बदहाल,पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया राजनीतिक चेतना का आवाहन