July 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 3 जुलाई 26 मरंगा में नाबालिग से हैवानियत, 24 घंटे में दो आरोपी सलाखों के पीछे

पूर्णिया बिहार 3 जुलाई 26 मरंगा में नाबालिग से हैवानियत, 24 घंटे में दो आरोपी सलाखों के पीछे

पूर्णिया बिहार 3 जुलाई 26 मरंगा में नाबालिग से हैवानियत, 24 घंटे में दो आरोपी सलाखों के पीछे

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार

पूर्णियां बिहार : मरंगा थाना क्षेत्र से जुमेरात को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया पुलिस हरकत में आ गई। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया।
गठित टीम ने बिना समय गंवाए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही घटना में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामलाल सोरेन उम्र 19 वर्ष और गोपाल सोरेन उम्र 23 वर्ष, दोनों पिता चेतन सोरेन, निवासी हेलमबाग, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस जघन्य वारदात में शामिल एक नाबालिग लड़के को भी निरुद्ध किया है। पुलिस की तत्परता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल पर FSL यानी फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को तुरंत बुलाया गया। FSL टीम ने मौके से वैज्ञानिक तरीके से अहम साक्ष्य इकट्ठा किए हैं ताकि केस को मजबूती से कोर्ट में रखा जा सके।
फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों और निरुद्ध किए गए बालक से पूछताछ जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में पूर्णिया पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

Taza Khabar