पूर्णिया बिहार 29 नवंबर 25* *अनक्लेम डिपॉजिट के 68.07 करोड़ रुपये हकदारों को लौटने के लिए विशेष शिविर का आयोजन*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णियाबिहार / भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार, 10 वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय खातों में जमा अनक्लेम डिपॉजिट को उनके सही मालिकों को वापस लौटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पूर्णिया जिले के अग्रणी बैंक द्वारा एक कैंप का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक की पूर्णिया शाखा के शाखा परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी जिला पदाधिकारी श्री अंजनि कुमार रहे।
इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग) श्रीमति सुरभि, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री नीताय कुमार झा , अग्रणी जिला प्रबंधक पूर्णिया, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा पूर्णिया, वित्तीय साक्षरता सलाहकार पूर्णिया , जिले में कार्यरत सभी बैंकों के जिला समन्वयक तथा जीवन बीमा कंपनी के अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभारी जिला पदाधिकारी ने *आपकी पूंजी आपका अधिकार* पुस्तक का विमोचन किया और पुस्तक की प्रति आम जनता में वितरित की गई ।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा अंक्लेम्ड एसेट के बारे में बताया और लोगो से अनुरोध किया कि वे KYC के साथ जैसे पैन, आधार शाखा में जमा कर अपनी जमा पूंजी वापस प्राप्त करें। श्रीमति सुरभि वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग ने लोगों से अनुरोध किया किसी तरह का परेशानी हो तो उनसे भी संपर्क कर सकते है

More Stories
● दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को अंतरिम जमानत देते हुए अंतरिम राहत प्रदान की है
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26*कसबा थाना ने की बड़ी कार्रवाई, 99 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26* * पप्पू यादव ने अजमेर शरीफ दरगाह में की चादर पोशी, मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी