बांदा7अप्रैल26*पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओ का किया गया साक्षात्कार ।
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से-* आज दिनांक 07.04.2026 को पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओ का साक्षात्कार किया गया । साक्षात्कार के दौरान रिक्रूटो से उनके प्रशिक्षण से संबधित अनुभव, पुलिस कार्यप्रणाली की समझ तथा जनसेवा के प्रति उनके दृष्टिकोण के बारे में जानकारी ली गई । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा रिक्रूटो को बताया कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नही, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है।, जिसमे अनुशासन, ईमानदारी व संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक है । साथ ही शारिरिक व मानसिक रुप से सुदृढ़ रहने, कानून व्यवस्था बनाए रखने मे तत्परता और आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार रखने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज व प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव आदि मौजूद रहें ।

More Stories
पूर्णिया 30अगस्त 26*पूर्णिया में रोजगार का महाकुंभ, 7882 युवाओं को मिली नौकरी
कौशाम्बी, 30 अगस्त 2026*जन्माष्टमी मेले को लेकर कौशाम्बी पुलिस-प्रशासन अलर्ट,
मथुरा 30 अगस्त 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त/गांजा तस्कर को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*